1100 कांवड़ियों के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब, 500 महिलाओं ने उठाई कांवड़

Last Updated:August 09, 2026, 17:21 IST
Jaipur Rural News: जयपुर ग्रामीण के फुलेरा में महारूद्र स्वर्ण आश्रम सेवा समिति की ओर से 1100 कांवड़ियों की विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई. देवयानी सरोवर से सांभर रोड स्थित स्वर्ण आश्रम बगीची तक आयोजित इस यात्रा में 500 महिलाओं ने भी कांवड़ उठाई. ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. यात्रा के समापन पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया. सुरक्षा व्यवस्था के लिए फुलेरा थानाधिकारी राजेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा.
ख़बरें फटाफट
Jaipur Rural News: फुलेरा में 1100 कांवड़ियों की विशाल यात्रा, 500 महिलाओं ने उठाई कांवड़
Jaipur Rural News: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के फुलेरा कस्बे में सावन मास के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. महारूद्र स्वर्ण आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में 1100 से अधिक कांवड़ियों ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा. पवित्र देवयानी सरोवर से शुरू होकर सांभर रोड स्थित स्वर्ण आश्रम बगीची तक निकाली गई इस यात्रा में पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा.
इस बार की कांवड़ यात्रा की सबसे खास बात महिलाओं की भारी भागीदारी रही. यात्रा में लगभग 500 महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और नन्हें बच्चों ने भी कंधे पर कांवड़ उठाकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की. समिति की ओर से श्रद्धालुओं को कांवड़ और भगवा ड्रेस नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई. इसके साथ ही विशेष पहल करते हुए 251 महिला कांवड़ियों को पहली बार चुनरी की साड़ी नि:शुल्क भेंट की गई, जो पूरे आयोजन में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही.
पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, भगवा रंग में रंगा पूरा फुलेरा कस्बादेवयानी सरोवर से भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़ियों का जत्था जैसे ही फुलेरा कस्बे की सीमाओं में प्रवेश हुआ, ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया. कई स्थानों पर जलपान और फल वितरण के काउंटर लगाए गए. यात्रा के दौरान पूरा फुलेरा शहर भगवामय नजर आया और भक्ति संगीत पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़े.
स्वर्ण आश्रम बगीची में किया रुद्राभिषेक, पुलिस की रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाकांवड़ यात्रा के समापन स्थल सांभर रोड स्थित स्वर्ण आश्रम बगीची पहुंचने पर आचार्यों के सानिध्य में भगवान शिव का विधि-विधान से भव्य रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया गया. आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए फुलेरा थानाधिकारी राजेंद्र यादव के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा. पुलिसकर्मियों ने यातायात को सुचारू रखते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 09, 2026, 17:21 IST



