Rajasthan

बाड़े में घुसकर 17 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Last Updated:August 09, 2026, 16:50 IST

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र स्थित चांदगढ़ गांव में देर रात अज्ञात जानवर ने बाड़े में घुसकर 17 भेड़ों को मार डाला. भेड़ें आकोला निवासी नारायण गुर्जर की थीं जो बनास नदी किनारे खेत पर बंधी थीं. सुबह बाड़े में शव मिलने पर किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची. मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद ही हमले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideभीलवाड़ा में अज्ञात जानवर का आतंक, 17 भेड़ों को उतारा मौत के घाटZoomभीलवाड़ा में अज्ञात जानवर का आतंक: बाड़े में घुसकर 17 भेड़ों को उतारा मौत के घाट, किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bhilwara: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से पशुपालकों को दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदगढ़ गांव में देर रात एक अज्ञात हिंसक जानवर के हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बनास नदी के किनारे खेत पर बने बाड़े में बंधी भेड़ों पर अज्ञात जानवर ने हमला बोल दिया, जिसमें 17 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई. सुबह जब पीड़ित परिवार बाड़े में पहुँचा, तो वहां का खौफनाक मंजर देखकर उनके होश उड़ गए.

जानकारी के अनुसार, आकोला निवासी किसान नारायण गुर्जर की भेड़ें चांदगढ़ गांव में बनास नदी के किनारे स्थित खेत पर बने बाड़े में बंधी हुई थीं. शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि के समय कोई अज्ञात जंगली जानवर चुपके से बाड़े में घुस आया और भेड़ों पर हमला कर दिया. सुबह जब परिवार के सदस्य रोज की तरह भेड़ों को संभालने और चारा देने बाड़े पर पहुंचे, तो वहां दर्जनों भेड़ें खून से लथपथ मृत पड़ी मिलीं.

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, आजीविका का एकमात्र सहारा छिनाएक साथ 17 भेड़ों की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. इस हृदयविदारक घटना से पशुपालक नारायण गुर्जर के परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार का कहना है कि भेड़ पालन ही उनकी आजीविका का मुख्य जरिया था. अचानक हुए इस हादसे से परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

बड़लियास थाना पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम पहुंची, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारघटना की सूचना मिलते ही बड़लियास थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुलवाया. मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पगमार्क (पंजों के निशान) की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हमला किस जंगली जानवर द्वारा किया गया है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan

First Published :

August 09, 2026, 16:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj