Aaj 18 April Tula Rashifal: तुला राशि वालों पर अष्टम चंद्रमा का असर! गुप्त शत्रु रहेंगे एक्टिव, संभलकर उठाएं हर कदम

Last Updated:April 18, 2026, 06:30 IST
Aaj ka Tula Rashifal 18 April 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सतर्कता और संयम से भरा रहेगा. चंद्रमा अष्टम भाव में होने से अचानक घटनाएं, मानसिक तनाव और गुप्त बातें सामने आ सकती हैं. कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए योजनाएं साझा करने से बचें. आर्थिक मामलों में जोखिम न लें और निवेश टालना बेहतर रहेगा. रिश्तों में गलतफहमी से बचने के लिए खुलकर संवाद करें. स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सावधानी रखें. कुल मिलाकर दिन समझदारी और धैर्य से बिताना फायदेमंद रहेगा.
ख़बरें फटाफट
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संवेदनशील और सतर्कता भरा रह सकता है. चंद्रमा आपके अष्टम भाव में वृषभ राशि में स्थित है, जो अचानक घटनाओं, गुप्त बातों और आंतरिक बदलाव का संकेत देता है. ऐसे में आज आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है. किसी भी फैसले में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ें. आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है और अनजानी चिंताएं परेशान कर सकती हैं.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, कार्यक्षेत्र में किसी छिपी बात का खुलासा हो सकता है या अचानक कोई बदलाव देखने को मिल सकता है. आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है, खासकर निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें. पारिवारिक जीवन में भी किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न बरतें. छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें और अपनी दिनचर्या संतुलित रखें. कुल मिलाकर आज का दिन संयम और समझदारी से बिताने का है.
कार्यस्थल पर गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं
ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज आपको विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है. आज कार्यस्थल पर गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं इसलिए अपनी योजनाओं और रणनीतियों को किसी के साथ साझा करने से बचें. जो लोग रिसर्च, डेटा या ज्योतिष विषयों से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन ज्ञान बढ़ाने और नई चीजें सीखने के लिए बेहद अनुकूल रहेगा.
अनावश्यक चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें
मानसिक रूप से आज थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है इसलिए ओवरथिंकिंग और अनावश्यक चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें. रिश्तों की बात करें तो अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का भ्रम या गलतफहमी मन में न रखें. खुलकर संवाद करना ही संबंधों को मजबूत बनाएगा.
वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें
स्वास्थ्य के लिहाज से आज खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. बाहर का खाना खाने से बचें और पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें. वहीं आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी है. आज किसी को पैसा उधार देने से बचें और किसी बड़े निवेश का निर्णय टालना ही बेहतर रहेगा.इसके अलावा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. तेज गति से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। कुल मिलाकर, आज का दिन संयम, सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है.
तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय
आज शनिवार का दिन है जो शनि देव को को समर्पित होता है. इसलिए तुला राशि के जातक आज शनि देव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. साथी शनि मंत्र का जाप करें इससे आपके करियर में आ रही सभी रुकावटें दूर होगी.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
April 18, 2026, 06:30 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



