दिनभर प्रशासनिक जिम्मेदारी, रात में निशानेबाजी… कैप्टन जितेन्द्र सिंह ने जीता मेडल

Last Updated:July 03, 2026, 19:34 IST
Captain Jitendra Singh Success Story: कैप्टन जितेन्द्र सिंह ने 24वीं राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में यह मेडल हासिल किया. शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान राइफल एसोसिएशन द्वारा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के शूटिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया था. ऐसे में इस कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच कैप्टन जितेन्द्र सिंह ने धैर्य और सटीकता के साथ अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाए रखा.
राजधानी जयपुर में हाल ही में आयोजित हुई 24वीं राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में कैप्टन जितेन्द्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है. इन्होंने इस चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है. जितेन्द्र सिंह ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में यह मेडल जीता है. उन्होंने बताया कि वे कई सालों से इस चैंपियनशिप में मेडल की तैयारी कर रहे थे.
आपको बता दें कि इस शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान राइफल एसोसिएशन द्वारा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के शूटिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया था. ऐसे में इस कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच कैप्टन जितेन्द्र सिंह ने धैर्य और सटीकता के साथ अपने प्रदर्शन को लगातार बेहतर बनाए रखा. उनकी अनोखी निशानेबाजी की तकनीक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया.
कैप्टन जितेन्द्र सिंह वर्तमान में रिडकोर में परियोजना निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. यानी वे एक प्रशासनिक अधिकारी है और प्रबंधकीय जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. व्यस्त कार्यशैली के बावजूद उन्होंने इस चैंपियनशिप के लिए मेहनत की और सफलता हासिल की. उन्होंने बताया कि नौकरी और खेल के बीच हमेशा संतुलन बनाए रखा. किसी में कम मेहनत नहीं की.
Add as Preferred Source on Google
उनकी इस सफलता ने यह संदेश भी दिया है कि खेल केवल पेशेवर खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति अपने जुनून और नियमित अभ्यास के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है. कैप्टन जितेन्द्र सिंह की मेहनत और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. उन्होंने बताया कि नौकरी के बाद वे शूटिंग की प्रैक्टिस करते हैं.
उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन वे घूमने या आराम में समय नहीं बिताकर शूटिंग की प्रैक्टिस करते हैं. काम खत्म करके आने के बाद भी वे शूटिंग कोर्ट में जाते हैं और देर रात तक प्रैक्टिस करते हैं. उनका कहना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतना चाहते हैं. वे खेलो मे आगे आने के लिए युवाओ को भी प्रेरित करते हैं. उनका मानना है कि खेल से व्यक्ति का दिमाग हमेशा मजबूत रखता है और वह थकता नहीं है.
कैप्टन जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वे एक शूटिंग चैंपियनश बनाना चाहते थे. लेकिन, नौकरी लगना के बाद कुछ समय के लिए इस सपने से दूर हो गए. इसके बाद उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने का निर्णय लिया. अब वे राजस्थान के टॉप शूटिंग चैंपियनशिप जीतकर राज्य के टॉप शूटिंग खिलाड़ियों की सुची में शामिल हो चुके हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



