Rajasthan

Ajmer News: सिविल लाइन में लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी परेशान, नशे के आदी युवकों पर चोरी का शक

Last Updated:August 30, 2026, 17:37 IST

Ajmer News: अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगातार हो रही छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं से दुकानदार परेशान हैं. व्यापारियों ने थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. दुकानदारों के मुताबिक कुछ घटनाएं सीसीटीवी में भी कैद हुई हैं.अजमेर में दुकानें चोरों के निशाने पर,व्यापारियों ने पुलिस से मांगी सुरक्षाZoom

अजमेर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आसपास लगातार सामने आ रही छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने रविवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की. दुकानदारों ने थाना अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की.

दुकानदारों का आरोप है कि पिछले लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्व सुनसान दुकानों को निशाना बना रहे हैं. दुकान पर किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी अंदर घुस जाते हैं और मोबाइल, चॉकलेट, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं. दुकानदारों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है, जिससे व्यापारियों में चिंता का माहौल है.

नशे के आदी युवकों पर जताया संदेहदुकानदारों ने आशंका जताई कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ युवक नशे की लत के चलते इस तरह की छोटी-मोटी चोरियों को अंजाम दे रहे हैं. उनका कहना है कि फिलहाल चोरियां छोटे स्तर पर हो रही हैं, लेकिन यदि समय रहते ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में बड़ी वारदात होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. दुकानदारों ने पुलिस से क्षेत्र में संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर नजर रखने की भी मांग की.

सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदिग्धदुकानदारों के अनुसार चोरी की कुछ घटनाएं दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई हैं. फुटेज में कथित तौर पर बिना नंबर की गाड़ी से आने वाले कुछ नकाबपोश लोग दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि ये लोग अलग-अलग बहाने बनाकर दुकानों में प्रवेश करते हैं और मौका मिलते ही सामान लेकर फरार हो जाते हैं. दुकानदारों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की बात भी कही है, ताकि संदिग्धों की पहचान में मदद मिल सके.

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासनदुकानदारों की शिकायत सुनने के बाद थाना अधिकारी ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया. पुलिस की ओर से कहा गया कि सामने आई घटनाओं की जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने का भी भरोसा दिलाया. दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि पुलिस की सक्रियता से चोरी की घटनाओं पर जल्द रोक लगेगी और व्यापारियों को राहत मिलेगी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

August 30, 2026, 17:37 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj