Rajasthan

Alwar News | जानवरों की देखभाल करने वाला ग्रुप, कुत्ते और सांपों को दे रहे जीवन

Last Updated:May 05, 2026, 14:31 IST

Alwar News; जिन बेजुबान वन्यजीवों और पक्षियों की अक्सर कोई परवाह नहीं करता, उनकी चिंता अलवर की एक बेटी करती है. अलवर शहर की गलियों और चौक-चौराहों पर वह रात के समय निकलकर घायल पक्षियों और वन्यजीवों की जान बचाने के लिए उनका उपचार करती है. अब तक वह शहर में करीब 500 आवारा कुत्तों और 800 से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर उनका इलाज कर चुकी हैं.

ख़बरें फटाफट

Alwar News. जिन बेजुबान वन्यजीवों और पक्षियों की अक्सर कोई परवाह नहीं करता, उनकी चिंता अलवर की एक बेटी करती है. अलवर शहर की गलियों और चौक-चौराहों पर वह रात के समय निकलकर घायल पक्षियों और वन्यजीवों की जान बचाने के लिए उनका उपचार करती है. अब तक वह शहर में करीब 500 आवारा कुत्तों और 800 से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर उनका इलाज कर चुकी हैं.

ज्योति सैनी बताती हैं कि जब वह पांचवीं कक्षा में थीं, तब एक गौरैया का बच्चा घोंसले से गिर गया था, जिसे उन्होंने रेस्क्यू किया. इसके बाद एक घटना ने उन्हें और ज्यादा प्रेरित किया, जब एक एक्सीडेंट में एक कुत्ते का सिर बुरी तरह जख्मी हो गया था. उस समय उन्होंने उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन जरूरी संसाधन नहीं मिल पाए. इसी अनुभव के बाद उन्होंने बेजुबान जानवरों की सुरक्षा के लिए एनजीओ बनाने का फैसला लिया. आज उनकी टीम में 17 लोग सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और टीम अब तक करीब 500 आवारा कुत्तों के साथ-साथ कई वन्यजीवों जैसे रेप्टाइल्स, बंदर, मॉनिटर लिजर्ड और बिल्लियों का सफल रेस्क्यू कर चुकी है. इसके अलावा 700 से अधिक सांपों को सुरक्षित पकड़कर उनका रेस्क्यू किया जा चुका है.

रात में होता है ज्यादातर रेस्क्यूज्योति ने बताया कि इस काम में उनके परिवार का पूरा सहयोग मिलता है. ज्यादातर रेस्क्यू कॉल रात के समय आते हैं, ऐसे में उनके बड़े भाई उनके साथ जाते हैं. इस काम को करने के लिए टीम अपने स्तर पर पैसे एकत्र करती है. अपनी नौकरी से मिलने वाली सैलरी में से भी वह कुछ हिस्सा बचाकर इस काम में लगाती हैं. इसके अलावा लोगों से मिलने वाले डोनेशन से डॉग्स के लिए खाना, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान खरीदा जाता है. उन्होंने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया गया, जिसका खर्च टीम ने आपस में मिलकर और डोनेशन से पूरा किया.

सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यानज्योति आज बेजुबान जानवरों और वन्यजीवों की रक्षक बनकर सामने आई हैं. उनका सपना है कि बेसहारा जानवरों के लिए एक सुरक्षित आश्रय बनाया जाए. इसके साथ ही वह शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि अलवर में पर्यटन बढ़ाने के लिए शहर की बावड़ियों के पानी को साफ करने की योजना पर काम किया जाएगा. साथ ही पेड़ों की कटाई को देखते हुए वह जगह-जगह पौधारोपण कर रही हैं और लोगों को भी पौधों की देखभाल के लिए जागरूक कर रही हैं.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj