Rajasthan

Dhaulpur News: दोस्त की शादी में पहुंचा था युवक, गांव के व्यक्ति ने मार दी गोली, मौके पर मौत!

होमताजा खबरक्राइम

दोस्त की शादी में पहुंचा था युवक, गांव के व्यक्ति ने मार दी गोली, मौके पर मौत!

Last Updated:May 09, 2026, 12:42 IST

Gun Firing In Dhaulpur Wedding: धौलपुर के घुरैयाखेड़ा गांव में शादी के दौरान फायरिंग हो गई. लोग जब नाचने-गाने और खाने में व्यस्त थे उसी बीच दूल्हे के दोस्त राहुल की किसी से कहासुनी हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि सामने वाले ने गोली चला दी. राहल की तुरंत मौत हो गई. वहीं आरोपी सचिन पर हत्या का केस दर्ज हो गया है और पुलिस तलाश में जुटी है.दोस्त की शादी में पहुंचा था युवक, गांव के व्यक्ति ने मार दी गोली, मौके पर मौत!Zoomदोस्त की शादी में युवक पर चली गोली, मौत

हरिवीर शर्मा/धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. घर में खुशियों का आलम था. लोग शादी में आए थे. गाना बजाना हो रहा था. अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. दिहौली थाना इलाके के घुरैयाखेड़ा गांव में शादी के दौरान फायरिंग हो गई. इस घटना में एक युवक की मौत भी हो गई. मृतक कोई और नहीं दूल्हे का करीबी दोस्त था. बताया जा रहा है कि मृतक राहुल अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गांव पहुंचा था. शादी के माहौल में लोग दावत में जुटे हुए थे, लेकिन इसी बीच एक मामूली कहासुनी ने ऐसा रूप ले लिया कि कुछ ही पलों में सबकुछ बदल गया.

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. शादी में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे. परिवार वाले और रिश्तेदार समझ ही नहीं पाए कि अचानक क्या हो गया. कुछ देर पहले तक जहां गाने और खुशियों की आवाजें थीं, वहीं बाद में चीख-पुकार सुनाई देने लगी.

दावत के दौरान इस बात को लेकर हुआ विवाद, फिर चली गोलीजानकारी के मुताबिक राहुल शादी समारोह में अपने दोस्त के बुलावे पर आया था. दावत के दौरान उसकी गांव के युवक सचिन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. शुरुआत में लोगों ने इसे मामूली बहस समझा, लेकिन मामला धीरे-धीरे बढ़ता चला गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सचिन ने गुस्से में राहुल पर गोली चला दी. गोली लगते ही राहुल वहीं गिर पड़ा. मौके पर मौजूद लोग उसे संभालने दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना ने पूरे समारोह को सदमे में डाल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलने के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे. शादी वाले घर में कुछ देर पहले तक जो माहौल खुशी का था, वह पलभर में गम में बदल गया.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारीघटना की सूचना मिलते ही दिहौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हालात संभाले और मामले की जांच शुरू की. राहुल के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी सचिन की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है. घटना को लेकर गांव में भी तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

मामला सुनकर हर कोई सन्न है. कैसे आजकल लोग छोटी-छोटी बातों पर जान लेने पर उतारू हो जा रहे. लोगों के सोचने की क्षमता इस कदर मर चुकी है कि जान ले ले रहे. कहीं दूर से एक दोस्त अपने दोस्त की शादी में शरीक होने आता है तो वह उम्मीद करता है कि लोग ससम्मान उसे बिठाएंगे. इस घटना ने लोगों में डर भर दिया है. आने वाले समय में लोग किसी कार्यक्रम में जाने से पहले चार बार सोचेंगे. क्या आपको भी लगता है कि इस घटना ने लोगों में डर भर दिया है? इस खबर को अपने जान पहचान के लोगों में शेयर करें. ताकि किसी भी कार्यक्रम में लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj