Tech

Apple का अगला बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी लीक, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले?

Powered by :

Last Updated:April 27, 2026, 09:02 IST

ऐपल सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है. दोनों फोन में 120Hz OLED डिस्प्ले, 48MP ट्रिपल कैमरा और दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है. जानिए संभावित कीमत और फीचर्स…

ख़बरें फटाफट

Apple का बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी लीकZoomसितंबर में लॉन्च हो सकता है iPhone 18 Pro, कीमत और कैमरा डिटेल्स लीक. फोटो: AI

ऐपल हर साल सितंबर में अपने नए आईफोन लॉन्च करता है और इस बार भी कंपनी से आईफोन 18 सीरीज लॉन्च करने की उम्मीद है. सबसे ज्यादा चर्चा आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो Max को लेकर हो रही है. इनके साथ एक फोल्डेबल आईफोन भी आ सकता है, लेकिन ज्यादातर लोगों की नजर प्रो मॉडल्स पर ही रहेगी. लॉन्च से पहले इनके फीचर्स और कीमत को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं.

आईफोन 18 प्रो में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि आईफोन 18 प्रो Max में 6.9 इंच की बड़ी OLED स्क्रीन दी जा सकती है. दोनों फोन में 120Hz प्रोमोशन रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है. इससे स्क्रीन बहुत स्मूद और चमकदार दिखेगी. साथ ही Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है.

बैटरी के मामले में हमेशा की तरह प्रो Max मॉडल ज्यादा मजबूत हो सकता है. पिछले मॉडल में भी प्रो Max की बैटरी बड़ी थी और इस बार भी यही ट्रेंड जारी रह सकता है. आईफोन 18 प्रो में छोटी बैटरी और आईफोन 18 प्रो Max में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिससे ज्यादा बैकअप मिलेगा.

कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसमें 48MP का मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो लेंस हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल इस बार सैमसंग के नए तीन लेयर स्टैक इमेज का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे फोटो की क्वालिटी बेहतर होगी, खासकर कम रोशनी में.

इसके अलावा वेरिएबल अपर्चर फीचर भी मिल सकता है. इससे यूजर कैमरे की लाइट और डेप्थ को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकेगा. यह फीचर फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए काफी खास हो सकता है.

कलर की बात करें तो दोनों फोन Dark Cherry, Light Blue और Dark Grey जैसे नए कलर ऑप्शन में आ सकते हैं.

कितनी हो सकती है कीमत?कीमत की बात करें तो आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत भारत में लगभग ₹1,34,900 हो सकती है, जबकि आईफोन 18 प्रो Max करीब ₹1,49,900 से शुरू हो सकता है. लॉन्च की बात करें तो ऐपल इसे 3 से 9 सितंबर 2026 के बीच पेश कर सकता है. अगर आप नया प्रीमियम आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सीरीज काफी दमदार साबित हो सकती है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 09:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj