Rajasthan

भयंकर वाली गर्मी आई नहीं कि पानी के पड़ने लगे लाले… एक हैंडपंप के भरोसे 200 परिवार

X
title=

भीषण गर्मी आई नहीं कि पानी के पड़ने लगे लाले… एक हैंडपंप के भरोसे 200 परिवार

 

arw img

Water Crisis In Rajasthan: भीलवाड़ा शहर के राधे नगर कॉलोनी क्षेत्र में इन दिनों पानी का संकट लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ता नजर आ रहा है. शहर में रहने के बावजूद यहां के हालात किसी दूरदराज गांव से भी बदतर हो चुके हैं. इलाके के 200 से ज्यादा परिवार सिर्फ एक हैंडपंप के सहारे अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं. सुबह होते ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की लंबी कतारें लग जाती हैं और कई बार पानी भरने के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ता है. गर्मी बढ़ने के साथ हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला. महिलाओं का आरोप है कि इलाके में नलों में पानी नहीं आता, जबकि कुछ दूरी पर चंबल परियोजना की पाइपलाइन मौजूद है. पानी की कमी के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को हर बूंद बचाकर इस्तेमाल करनी पड़ रही है. पर्याप्त पानी नहीं मिलने से साफ-सफाई पर भी असर पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है. अब क्षेत्रवासी प्रशासन से जल्द अतिरिक्त हैंडपंप और नियमित जलापूर्ति की मांग कर रहे हैं, ताकि इस भीषण गर्मी में उन्हें राहत मिल सके.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj