Health

Fitness Tips: पीरियड्स में वर्कआउट बंद न करें! इन बातों का रखें ध्यान, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Last Updated:August 27, 2026, 13:52 IST

Periods Workout: पीरियड्स शुरू होते ही कई महिलाएं जिम और एक्सरसाइज से ब्रेक ले लेती हैं. हालांकि अगर शरीर सामान्य महसूस कर रहा है, तो इन दिनों हल्की से मध्यम एक्सरसाइज की जा सकती है. सही वर्कआउट चुनने के साथ अपनी बॉडी के संकेतों को समझना भी बेहद जरूरी है.

गाजियाबाद: पीरियड्स के दौरान कई महिलाएं और लड़कियां एक्सरसाइज या जिम से दूरी बना लेती हैं. इसकी एक बड़ी वजह यह सोच होती है कि वर्कआउट करने से पेट दर्द, थकान या कमजोरी बढ़ सकती है. हालांकि अगर शरीर साथ दे रहा है और कोई गंभीर परेशानी नहीं है, तो इन दिनों हल्की से मध्यम एक्सरसाइज की जा सकती है. जरूरत इस बात की है कि वर्कआउट की तीव्रता शरीर की स्थिति के अनुसार रखी जाए.

गाजियाबाद के TRAP GOD ARENA जिम की ट्रेनर मिलन चपराना के अनुसार, पीरियड्स के दौरान जिम को पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है. करीब 20 से 30 मिनट का हल्का या मध्यम वर्कआउट किया जा सकता है. लेकिन एक्सरसाइज शुरू करने से पहले यह देखना जरूरी है कि शरीर कैसा महसूस कर रहा है. खासतौर पर पीरियड्स के शुरुआती दिनों में क्रैंप, थकान या सुस्ती अधिक महसूस हो सकती है, इसलिए उस समय शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

इन दिनों वॉकिंग, हल्की स्ट्रेचिंग और कम वजन वाली एक्सरसाइज बेहतर विकल्प हो सकती हैं. अगर सामान्य दिनों में हैवी वेट ट्रेनिंग की जाती है, तो पीरियड्स के दौरान वजन और इंटेंसिटी को कम रखना बेहतर है. ट्रेनर के मुताबिक अपनी सामान्य क्षमता की तुलना में करीब 60 से 70 प्रतिशत तक वजन रखकर एक्सरसाइज की जा सकती है, बशर्ते शरीर सहज महसूस करे.

Add as Preferred Source on Google

अपर बॉडी की हल्की एक्सरसाइज जैसे चेस्ट, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स की ट्रेनिंग की जा सकती है. वहीं अगर लोअर बॉडी की एक्सरसाइज करने से दर्द या असहजता बढ़ती है, तो उसे कुछ दिनों के लिए रोकना बेहतर है. हाई इंटेंसिटी वर्कआउट और बहुत ज्यादा वजन उठाने से इन दिनों बचने की सलाह दी जाती है.

पीरियड्स के दौरान सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है. शरीर को पर्याप्त ऊर्जा देने के लिए भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और हेल्दी फैट को शामिल किया जा सकता है. घर का संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना बेहतर विकल्प है, जबकि बहुत ज्यादा तला-भुना और जंक फूड कम करना चाहिए.

वर्कआउट करने वाली महिलाओं के लिए पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है. पानी की मात्रा व्यक्ति की जरूरत, मौसम और शारीरिक गतिविधि के अनुसार अलग हो सकती है. कमजोरी या ज्यादा थकान महसूस होने पर एक्सरसाइज से ज्यादा जरूरी शरीर को आराम और पर्याप्त नींद देना है.

ट्रेनर मिलन चपराना ने जिम में इस्तेमाल होने वाले स्टेरॉयड को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी. उनके मुताबिक बिना विशेषज्ञ की सलाह के स्टेरॉयड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. प्रोटीन की जरूरत हो तो उसे संतुलित डाइट के जरिए पूरा करने पर ध्यान देना बेहतर है. सबसे जरूरी बात यह है कि हर महिला का पीरियड्स के दौरान अनुभव अलग हो सकता है. अगर वर्कआउट के दौरान तेज दर्द, चक्कर, असामान्य कमजोरी या किसी अन्य तरह की परेशानी महसूस हो, तो एक्सरसाइज रोककर आराम करें. लगातार या गंभीर लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 27, 2026, 13:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj