Best Business Idea for Women| how to start cosmetic shop| housewife paise kaise bnaye| Home business idea

Last Updated:February 12, 2026, 11:53 IST
Best Business Idea for Women: क्या आपको भी अपना बिजनेस खोलना है? हां, तो यह खबर आपके लिए है, इसके लिए आपको तीन पांच करने की जरूरत नहीं है. आप छोटे स्तर पर बिजनेस खोल सकती हैं. इसकी शुरूआत 50 हजार से भी हो सकती है. बस आपको लोकेशन ढूंढनी है, ताकि सब अच्छे से हो जाए
Small Business Idea: कई महिलाएं चाहती हैं कि वह अपने पति की तरह घर खर्च चलाने में हाथ बंटाएं, लेकिन कई बार उन्हें राह नहीं मिल पाती है. ऐसे में वह निराश हो जाती हैं, लेकिन सही राह मिलने पर आप भी अपने परिवार के लिए आय का जरिया बन सकती हैं और परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं. इसके लिए आपको सही आइडिया सही तकनीक की जरूरत होती है. हम आपको वहीं सटीक जानकारी बता रहे हैं.
इसकी मदद से आप अपनी आय को बढ़ा सकती हैं, बल्कि बेहतर जीवन की जरूरतों को भी पूरी कर सकती हैं. एक ऐसा ही व्यवसाय है कॉस्मेटिक शॉप का. इस व्यवसाय की जानकारी के लिए लोकल 18 मनीषा बोरीकर से बातचीत की, वह लगभग ढाई सालों से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की दुकान चला रही हैं. आइए जानते हैं…
कॉस्मेटिक दुकान से होती है मददकॉस्मेटिक दुकान में मिलने वाली चीजें ज्यादा डिमांड में रहती हैं. ऐसे में लोग लगातार इसे खरीदने आते हैं. शुरुआत में तो लागत लगती है लेकिन धीरे-धीरे समय और आय भी बढ़ने लगती है. वहीं, घर में बच्चियां या महिलाएं हैं, तो उन्हें भी कम कीमत में सामान मिल जाता है. इसमें भी बचत होती है. वहीं, घर में अच्छे प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी बिक्री भी अच्छी होती है.
इन जगहों पर खोल सकते हैं दुकानकॉस्मेटिक की दुकान खोलने के लिए आपको लोकेशन का ध्यान रखना चाहिए. जैसे आसपास दुकानें कितनी हैं. वहीं, ग्राहकों की नजर पड़े. मनीषा बताती हैं कि उन्होंने देखा था कि घर के आसपास किराना दुकान ज्यादा हैं, लेकिन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट वाली दुकाने नहीं हैं. ऐसे में उन्होंने कॉस्मेटिक की दुकान खोली. शुरुआत में समस्या आती है मार्केट सेट होने तक, बाकी फिर आपके व्यवहार पर ग्राहक निर्भर करते हैं. उन्हें शुरुआत में चिंता लगी रहती थी कि उनकी बिक्री होगी या नहीं लेकिन फिर ये चिंता भी दूर हो गई.
कितनी आती है लागतवैसे तो कॉस्मेटिक प्रोडक्ट काफी महंगे आते हैं. ऐसे में दुकान खोलने में काफी खर्च आता है. इसमें दुकान का इंटीरियर से लेकर प्रोडक्ट तक सब पर खर्च करना होता है. ऐसे में लागत काफी हो सकती है. वहीं, मनीषा बताती हैं कि उन्हें 4 लाख रुपए का खर्च आया था. लेकिन आप इसे छोटे स्तर पर खोलना चाहते हैं, तो आपकी लागत भी कम हो सकती है. इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको कम से कम 50 हजार रुपए की लागत लग सकती है.
ऑनलाइन मार्केट से थोड़ी समस्यामनीषा बताती हैं कि बीते कुछ साल से ऑनलाइन मार्केटिंग की वजह से कॉस्मेटिक रिटेलर्स की समस्या बढ़ी है. लोग घर बैठ अच्छे प्रोडक्ट तो खरीद लेते हैं लेकिन उन दुकानदारों की समस्या बढ़ जाती है, लेकिन छोटे शहरों में यह व्यवसाय अच्छा है.
About the AuthorDallu Slathia
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Balaghat,Madhya Pradesh
First Published :
February 12, 2026, 11:53 IST



