Rajasthan

Barbie girl Jodhpur | foreign fashion in Jodhpur | Jodhpur street fashion | Mahina Jain concept | viral fashion concept Jodhpur

Last Updated:December 19, 2025, 11:09 IST

Barbie girl Jodhpur: जोधपुर की सड़कों पर उस समय अलग ही नज़ारा देखने को मिला जब विदेशी स्टाइल में सजी बार्बी गर्ल ने सबका ध्यान खींच लिया. यह अनोखा फैशन कॉन्सेप्ट माहीना जैन द्वारा पेश किया गया, जिसे लोगों ने दिल से सराहा. रंग-बिरंगे आउटफिट, खास मेकअप और इंटरनेशनल फैशन लुक ने शहर में नया ट्रेंड सेट कर दिया. यह पहल न सिर्फ युवाओं को पसंद आई, बल्कि जोधपुर को फैशन के नए रंगों से भी जोड़ गई.

जोधपुर: जोधपुर शहर की सड़कों पर इन दिनों विदेशी कल्चर की झलक देखने को मिल रही है. यहां की एक मॉडल ने सड़क पर उतरकर अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. यह पहल शहर की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट माहीना ने की है, जिन्होंने विदेशी स्टाइल और फैशन ट्रेंड को स्थानीय लोगों के सामने लाने के लिए एक अनोखा प्रयोग किया. जोधपुर की जानी मानी मेकअप आर्टिस्ट महीना मेकओवर की संचालिका महीना जैन बताया कि इस कॉन्सेप्ट में मॉडल को फूलों और रंग-बिरंगे गुलाब के फूलों से तैयार किया जाता है.

उन्होंने कहा कि लोग विदेशी कल्चर को देखने और समझने के लिए विदेशों तक जाते हैं, लेकिन उन्होंने सोचा कि क्यों न जोधपुर की सड़कों पर ही उस संस्कृति की झलक दिखाई जाए. इसी सोच के तहत उन्होंने मॉडल को तैयार किया और शहर के व्यस्त इलाकों में लाइव प्रेजेंटेशन दिया.उनके इस प्रयोग को लोगों ने खूब पसंद किया. महीना जैन ने बताया, जब मैंने शुरुआत की तो लगा कि शायद जोधपुर के लोग इस तरह के कॉन्सेप्ट को एक्सेप्ट नहीं करेंगे, लेकिन जब हमने इसे पब्लिक के बीच लॉन्च किया, तो लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला.

सोशल मीडिया पर छाया कॉन्सेप्टउन्होंने कहा कि इसे सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त सराहना मिली और कई सेलिब्रिटी ने इस चैलेंजिंग लेकिन क्रिएटिव पहल की तारीफ की.माहीना जैन का कहना है कि यह सिर्फ फैशन दिखाने का तरीका नहीं, बल्कि सोच में बदलाव लाने की कोशिश है.उन्होंने कहा, हर शहर के लोगों को नए कल्चर को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए क्योंकि फैशन भी एक कला है, जो सीमाओं में नहीं बंधी होती. इस अनोखी पहल से एक ओर जहां स्थानीय युवाओं में फैशन को लेकर उत्सुकता बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर जोधपुर के कल्चर में एक आधुनिकता की नई झलक जुड़ गई है.

मॉडल माधवी रॉय ने निभाई अहम भूमिकामहीना मेकओवर की संचालक महीना जैन ने आगे बताया कि इस पूरे कॉन्सेप्ट में इस्तेमाल किए गए स्पेशल फ्लावर्स Babita’s Decore द्वारा स्पॉन्सर किए गए थे. वहीं इस अनोखी लाइव प्रेजेंटेशन में मॉडल माधवी रॉय ने अपनी अहम भूमिका निभाई और कॉन्सेप्ट को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 19, 2025, 11:09 IST

homerajasthan

जोधपुर की सड़कों पर उतरा विदेशी फैशन! बार्बी गर्ल ने लूटी लोगों की नजरें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj