Bharatpur News । Bharatpur Latest News । Bharatpur Crime News । भरतपुर समाचार

Last Updated:October 24, 2025, 16:49 IST
Bharatpur News : भरतपुर की वैर थाना पुलिस ने चार साल पहले हुई मासूम बच्चे की हत्या के मामले का खुलासा कर एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है. इस तांत्रिक ने एक महिला से एकतरफा प्यार के फेर में मासूम बच्चे की हत्या की थी. हत्या की इस वारदात से चार साल पहले पूरा भरतपुर जिला सहम गया था. हत्या का शिकार हुआ बच्चा महिला के प्रेमी का बेटा था.
भरतपुर में चार साल पहले हुई इस वारदात से पूरा जिला कांप उठा था.
दीपक पुरी.
भरतपुर. भरतपुर के वैर थाना पुलिस ने इलाके में चार साल पहले दो साल के मासूम बच्चे की हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. बच्चे की हत्या को अंजाम एक तांत्रिक दिया था. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है. उसने मासूम बच्चे का अपहरण कर धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट डाली थी. आरोपी ने बच्चे की हत्या की वारदात करना कबूल कर लिया है. उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम एक महिला से हुए एकतरफा प्रेम में दिया. महिला ने जब तांत्रिक को रिजेक्ट कर दिया तो उसने उसके प्रेमी के मासूम बेटे को मार डाला. पुलिस उससे और पूछताछ करने में जुटी है.
पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वैर थाना इलाके में दिसंबर 2021 में 2 साल के गोलू नाम के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या दी गई थी. पुलिस ने चार साल की लंबी भागदौड़ के बाद हत्या के आरोपी तांत्रिक विजय सिंह जाटव (68) को गिरफ्तार किया है. वह वैर थाना इलाके के नगला खरबेरा गांव का रहने वाला है. इस संबंध में नगला खरबेरा निवासी बने सिंह जाटव ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
घर से खेलने के लिए निकला था बालकउसने बताया कि उसके भाई बलवीर का बेटा गोलू 18 दिसंबर को घर से बाहर खेलने निकला था. उसके बाद वापस नहीं लौटा. परिवारजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला. गोलू की तलाश में पुलिस ने विशेष टीम गठित कर डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और साइबर सेल की मदद से आसपास के खेतों, जंगलों और कुओं में तलाशी अभियान चलाया. लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका.
बालक की जंगल में कटी हुई खोपड़ी मिलीउसके करीब 3 सप्ताह बाद 9 जनवरी 2022 को गांव के पास जंगल में एक बालक की कटी हुई खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने खोपड़ी को जब्त कर उसे डीएनए परीक्षण के लिए एफएसएल भेजा. वहां रिपोर्ट में यह खोपड़ी बालक गोलू की ही पाई गई. इसके बाद मामले में हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं जोड़ी गईं. पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए कई संदिग्धों से पूछताछ की और उनका पॉलिग्राफी, ब्रेन मैपिंग तथा नार्को टेस्ट तक करवाया. लेकिन कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा.
आरोपी महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता थाउसके बाद पुलिस ने बीते दिनों शक के आधार पर गांव के ही तांत्रिक विजय सिंह को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की तो उसने बालक की हत्या करना स्वीकार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बालक के पिता बलवीर का एक महिला से प्रेम संबंध था. विजय सिंह खुद भी उसी महिला के संपर्क में आना चाहता था. विजय सिंह ने जब महिला से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला तो उसने इनकार कर दिया और गांव में शिकायत की धमकी दी.
18 दिसंबर 2021 को बच्चे का अपहरण कर उसकी गर्दन उड़ा दीइससे नाराज होकर आरोपी ने बदला लेने की ठान ली. उसने बलवीर से झगड़ा करने के बाद धमकी दी थी कि वह उसके बेटे को मार देगा. इसी रंजिश में 18 दिसंबर 2021 को विजय सिंह ने गोलू का अपहरण किया और धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी से अभी और पूछताछ जारी है. प्रकरण से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं.
Sandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan
First Published :
October 24, 2025, 16:49 IST
homerajasthan
एकतरफा प्यार, मनमानी और रिजेक्शन की खौफनाक दास्तां, 4 साल बाद खुला ‘राज’



