Rajasthan

किसानों को बड़ी राहत! फसली ऋण चुकाने की बढ़ी डेडलाइन, अब इस तिथि तक मौका

होमताजा खबरकृषि

किसानों को बड़ी राहत! फसली ऋण चुकाने की बढ़ी डेडलाइन, अब इस तिथि तक मौका

Last Updated:April 21, 2026, 08:25 IST

Rajasthan Farmer Relief Scheme: राजस्थान सरकार ने खरीफ सीजन 2025 के फसली ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत दी है. पहले यह तिथि 31 मार्च 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर ऋण लेने की तारीख से 12 माह या 13 मई 2026 तक कर दिया गया है. इस फैसले से उन किसानों को फायदा मिलेगा जो मौसम और आर्थिक कारणों से समय पर भुगतान नहीं कर पाए थे. विशेषज्ञों के अनुसार इससे किसानों पर आर्थिक दबाव कम होगा और वे अगले सीजन की बेहतर तैयारी कर सकेंगे.

ख़बरें फटाफट

किसानों को बड़ी राहत! फसली ऋण चुकाने की बढ़ी डेडलाइन, अब इस तिथि तक मौकाZoomअब 13 मई 2026 तक जमा कर सकेंगे कर्ज, सरकार का अहम फैसला…

जालौर. राजस्थान के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने खरीफ सीजन-2025 में लिए गए फसली ऋण को चुकाने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है, जिससे हजारों किसानों को आर्थिक दबाव से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. पहले इस फसली ऋण की अदायगी की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन अब सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसमें संशोधन करते हुए नई समयसीमा तय कर दी है.

जालोर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, जालोर के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह कविया ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब किसानों को ऋण लेने की तारीख से 12 माह या 13 मई 2026 तक का समय दिया गया है. इनमें से जो भी तिथि पहले आएगी, वही अंतिम मानी जाएगी. इस निर्णय से उन किसानों को विशेष राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में अपना ऋण नहीं चुका पाए थे.

राहत योजनाओं से किसानों पर आर्थिक दवाब कम होगा

जालौर जिले में कई किसान ऐसे हैं, जो लगातार बदलते मौसम, अनियमित बारिश, फसल खराब होने और बाजार में उपज के उचित दाम न मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इन परिस्थितियों के चलते उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई और वे समय पर ऋण चुकाने में असमर्थ रहे. सरकार के इस कदम को किसानों के हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की राहत योजनाओं से किसानों पर बना आर्थिक दबाव कुछ हद तक कम होगा और वे आगामी कृषि सीजन की बेहतर तैयारी कर सकेंगे.  इससे न केवल उनकी खेती-किसानी मजबूत होगी, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ पाएंगे.

बैंक प्रबंधन ने किसानों से की ये अपील

बैंक प्रबंधन ने भी किसानों से अपील की है कि वे इस बढ़ी हुई समय सीमा का पूरा लाभ उठाएं और अपने फसली ऋण का समय पर निपटान करें. इससे भविष्य में उन्हें बैंकिंग सेवाओं और कृषि ऋण की सुविधाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी. राज्य सरकार का यह निर्णय जिले के किसानों के लिए राहत और उम्मीद की नई किरण लेकर आया है. इससे किसानों में संतोष का माहौल देखा जा रहा है और इसे कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Rajasthan

First Published :

April 21, 2026, 08:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj