World

भरी मार्केट में कार ने 25 लोगों को उड़ाया, फिर भागने लगा सिरफिरा ड्राइवर – News18 हिंदी

होमवीडियोअन्य देश

Italy Car Attack Video : भरी मार्केट में कार ने 25 लोगों को उड़ाया, फिर भागने लगा सिरफिरा ड्राइवर

X
title=

Italy Car Attack Video : भरी मार्केट में कार ने 25 लोगों को उड़ाया, फिर भागने लगा सिरफिरा ड्राइवर

 

arw img

उत्तरी इटली के मोडेना शहर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में एक तेज रफ्तार कार ने ऐतिहासिक सेंटर ‘वाया एमिलिया सेंट्रो’ की भीड़भाड़ वाली सड़क पर पैदल चल रहे लोगों को बेरहमी से कुचल दिया, जिसमें कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं. चश्मदीदों के मुताबिक, एक अत्यधिक नशे में धुत करीब 30 वर्षीय ड्राइवर ने कार को टेढ़े-मेढ़े दौड़ाते हुए सीधे लोगों पर चढ़ा दिया, जिससे कई लोग जमीन पर गिर गए और एक महिला ने अपने दोनों पैर गंवा दिए, जबकि चार लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. इसके बाद आरोपी कार को एक दुकान के शीशे से टकराकर भागने लगा और रोकने की कोशिश करने वाले एक राहगीर पर चाकू से हमला भी किया, लेकिन स्थानीय नागरिकों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इस भयानक मंजर के बाद मोडेना के मेयर मासिमो मेज़ेट्टी ने जनता के इस अदम्य साहस और नागरिक सूझबूझ की सराहना की है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj