डीग में बवाल! आरोपी पकड़ने गई पुलिस टीम पर बरसे लाठी-डंडे, 5 जवान घायल

Last Updated:June 16, 2026, 12:06 IST
Deeg Police Attack: डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के गूडली गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया, जब वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी पक्ष ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में 4 से 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक आरोपी मौजूद है, जिस पर पहले से मामला दर्ज था. टीम जैसे ही आरोपी को पकड़ने पहुंची, तभी विरोध बढ़ गया और स्थिति हिंसक हो गई. लाठी-डंडों और हथियारों से पुलिस पर हमला किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित कराया. घायल पुलिसकर्मियों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.
ख़बरें फटाफट
डीग में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
भरतपुर. राजस्थान में पुलिस कर्मियों पर हमला मानो आम बात हो गई. आए दिन कार्रवाई करने पहुंच रही पुलिस की टीम पर हमला हो रही है. ताजा मामला डीग जिले से सामने आया है, जहां पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के दौरान हमला हो गया. दरसअल, डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में उस वक्त बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जब आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अचानक आरोपी पक्ष ने हमला कर दिया. अचनाक हुए इस हमले में 4 से 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना सीकरी थाना इलाके के गांव गूडली की बताई जा रही है, जहां पुलिस टीम एक वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी.
बताया जा रहा है कि सीकरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गूडली में एक आरोपी मौजूद है, जिस पर पहले से मामला दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी जरूरी थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की. लेकिन जैसे ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश की, तभी आरोपी पक्ष के लोगों ने अचानक विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया.
पुलिस पर लाठी-डंडे और हथियारों से किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से पुलिसकर्मी संभल नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को पीछे हटना पड़ा और अतिरिक्त बल की आवश्यकता पड़ गई. हमले की सूचना मिलते ही उच्च पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
घायलों को आरबीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती
एसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली और तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर स्थिति को नियंत्रण में कराया. वहीं घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और कुछ पुलिसकर्मियों की हालत में सुधार हो रहा है, हालांकि सभी पर निगरानी रखी जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है.
पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद गांव में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Deeg,Bharatpur,Rajasthan



