Sanchita Ugale Death Case: ‘काम नहीं मिलने से परेशान थीं संचिता’, करवा रही थीं डिप्रेशन का इलाज, पुलिस का बयान

Last Updated:June 16, 2026, 14:24 IST
‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. इस पर पुलिस ने एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने बताया कि संचिता डिप्रेशन में चल रही थी. वह डॉक्टर से डिप्रेशन का ट्रीटमेंट भी करवा रही थी. पुलिस ने बताया कि काम नहीं मिलने वह परेशान थीं. पुलिस ने यह भी कहा कि केस में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं है.
ख़बरें फटाफट
संचिता उगाले की मौत के मामले पर पुलिस ने बयान दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sanchita_ugale)
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की कथित आत्महत्या को लेकर मुंबई पुलिस जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक संचिता उगले डिप्रेशन में थी. उसका इलाज भी चल रहा था. काम ना मिलने से वो परेशान थीं. संचिता उगले के फोन पर व्हाट्सएप्प चैट से पता चला है कि वो मुंबई के एक डॉक्टर से डिप्रेशन का इलाज करा रही थीं. कुछ भी अभी तक संदिग्ध नहीं है, खुदकुशी का मामला है. शुरुआती पीएम रिपोर्ट में भी दम घुटने से मौत हुई है, कुछ भी संदिग्ध नहीं है..
पुलिस ने बताया कि सुशांत सिंह वाला क्या एंगल है? वो उसका इंस्टाग्राम अकाउंट है या नहीं? उसकी भी जांच की जा रही है. वहीं, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखकर संचिता उगले की मौत पर चिंता जताई है. हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के अनुसार, एक्ट्रेस की इस संस्था ने संचिता की मौत के हालात की हाई लेवेल जांच की मांग की है.
AICWA ने की जांच और समिति बनाने की मांग
इसके अलावा, एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में बढ़ती मौतों और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की जांच के लिए एक समिति बनाने की भी मांग की है. बताया गया है कि AICWA ने अपने पत्र में कहा कि ऐसी समिति शोबिज की दुनिया में मानसिक तनाव से जुड़े मुद्दों को समझने और उनके समाधान खोजने में मदद कर सकती है.
संचिता उगले की मौत पर विवाद
संचिता उगले 14 जून 2026 को नालासोपारा स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं. उनकी मौत के हालात अभी भी साफ नहीं हैं, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है. हालांकि, उनकी मौत ने एक बड़ा विवाद भी खड़ा कर दिया है. मामले में नया मोड़ तब आया जब उनकी करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजिलाल ने एक्टर उज्जवल शर्मा पर उत्पीड़न के आरोप लगाए.
संचिता उगले के पिता ने दर्ज करवाई शिकायत
इसी बीच, संचिता उगले के पिता मच्छिंद्र उगले ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है. अधिकारियों का कहना है कि उनकी मौत के हालात की जांच के लिए सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.
About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Mumbai,Maharashtra



