Sports

‘दि वॉल’ की तरह पारी को जमाया, फिर शॉट्स का तड़का भी लगाया, अन्वय द्रविड़ ने बजाया श्रीलंका में अपने पिता की तरह डंका

Last Updated:July 06, 2026, 15:59 IST

युवा वनडे श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ 285 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. इस स्कोर की नींव रखी अन्वय द्रविड़ ने, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 87 रन बनाए. उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल था, जो उनकी आक्रामक मानसिकता को दर्शाता है.अन्वय द्रविड़ ने बजाया श्रीलंका में अपने पिता की तरह डंकाZoomश्रीलंका under-19 के खिलाफ राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 87 रनों की संकटमोचक पारी

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में जब किसी दिग्गज का नाम जुड़ता है, तो उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं और जब बात राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ी के बेटे की हो, तो हर नजर उसी पर टिक जाती है ऐसे ही एक मौके पर अन्वय द्रविड़ ने अपने प्रदर्शन से न केवल नाम को सही ठहराया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वह अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

सोमवार को खेले गए तीन मैचों की युवा वनडे श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ 285 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. इस स्कोर की नींव रखी अन्वय द्रविड़ ने, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 87 रन बनाए. उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल था, जो उनकी आक्रामक मानसिकता को दर्शाता है.

हम्मनटोटा में जूनियर द्रविड़ का हल्लाबोल

सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने महज 81 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि टीम दबाव में बिखर सकती है लेकिन यहीं से अन्वय द्रविड़ और अर्जुन राजपूत ने जिम्मेदारी संभाली. दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 145 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अन्वय की बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ झलक रहा था. उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और मौके मिलने पर आक्रामक शॉट खेलने से नहीं हिचके. खास तौर पर चमिका हीनातिगाला के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर उन्होंने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी. महज 47 गेंदों में अर्धशतक पूरा करना उनकी पारी की खास उपलब्धि रही. अन्वय द्रविड़ शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गिम्हान मेंडिस ने उनकी पारी का अंत कर दिया। मेंडिस इस मैच में श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 41 रन देकर पांच विकेट झटके। अन्वय के आउट होते ही भारतीय पारी थोड़ी लड़खड़ा गई और टीम 285 रन पर ऑल आउट हो गई

राजपूत के साथ संकटमोचक साझेदारी

दूसरी ओर अर्जुन राजपूत ने भी संयमित बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में 76 रन बनाए. दोनों की साझेदारी ने भारत को 200 के पार पहुंचाया और एक बड़े स्कोर की नींव रखी. हालांकि राजपूत एक शानदार थ्रो के चलते रन आउट हो गए, लेकिन तब तक वे अपना काम कर चुके थे. इसके बावजूद यह स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जा सकता है, खासकर उस स्थिति को देखते हुए जब टीम ने शुरुआती झटके झेले थे. इस प्रदर्शन के साथ भारत अंडर-19 टीम ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त भी बनाए रखी है. इससे पहले खेले गए मुकाबले में भारत ने 321 रनों का पीछा कर चार विकेट से जीत हासिल की थी. अन्वय द्रविड़ का यह प्रदर्शन सिर्फ एक पारी नहीं, बल्कि एक संकेत है कि भारतीय क्रिकेट को एक और मजबूत बल्लेबाज मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह आने वाले मैचों में इस लय को कैसे बरकरार रखते हैं.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj