Rajasthan

Rajasthan News: ‘मेरी बहन को ढूंढो…’ आक्रोशित नाबालिग बिजली पोल पर चढ़ी, पुलिस-प्रशासन के उड़े होश!

Last Updated:October 29, 2025, 16:34 IST

Sawai Madhopur News: कुंडेरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका खेत के रास्ते विवाद और लापता बहन की खोज की मांग को लेकर हाई टेंशन पोल पर चढ़ गई, पुलिस प्रशासन ने बिजली बंद कर सुरक्षित उतारने की कोशिश की.

ख़बरें फटाफट

मेरी बहन को... आक्रोशित नाबालिग बिजली पोल पर चढ़ी, पुलिस-प्रशासन के उड़े होश!

गिरिराज शर्मा/सवाईमाधोपुर. जिले के कुंडेरा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग बालिका हाई टेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. एहतियातन पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न हो. इस बीच मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और बालिका को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाइश का सिलसिला शुरू हुआ.

घटना कुंडेरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, नाबालिग बालिका अपने खेत के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद और लगभग दस माह से लापता बहन की खोज की मांग को लेकर आक्रोशित थी. इसी गुस्से में वह सुबह अचानक गांव के पास लगे हाई टेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गई. स्थानीय लोगों ने उसे ऊपर चढ़ते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए बिजली विभाग से संपर्क किया. विभाग ने तत्काल बिजली सप्लाई काट दी ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो.

पुलिस और प्रशासन ने बालिका को शांत करने की कोशिश कीमौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बालिका से बातचीत शुरू की. उन्होंने उसे शांत करने और नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी दोनों मांगों पर अड़ी रही. ग्रामीणों के मुताबिक, बालिका का परिवार लंबे समय से खेत के रास्ते के विवाद से परेशान है और उसकी बड़ी बहन दस माह से लापता है. परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

प्रशासन ने कहा, स्थिति नियंत्रण में हैपुलिस ने मौके पर भीड़ को दूर किया और परिजनों की मदद से बालिका को मनाने का प्रयास किया जा रहा है. थाना अधिकारी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बच्ची को सुरक्षित नीचे उतारने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. वहीं, प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है. फिलहाल, बालिका के इस कदम ने प्रशासनिक तंत्र को हिला दिया है और इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Sawai Madhopur,Rajasthan

First Published :

October 29, 2025, 16:34 IST

homerajasthan

मेरी बहन को… आक्रोशित नाबालिग बिजली पोल पर चढ़ी, पुलिस-प्रशासन के उड़े होश!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj