आज छोड़ेंगे तो कल फिर करेंगे… वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के पीछे पड़े संजय मांजरेकर, ICC-BCCI को लताड़ा

होमखेलक्रिकेट
आज छोड़ेंगे तो कल फिर करेंगे…मांजरेकर तो सूर्यवंशी और जायसवाल के पीछे पड़ गए
Last Updated:August 26, 2026, 09:55 IST
Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Suryavanshi: ये बात तो हर कोई मानेगा कि क्रिकेट के मैदान पर बदतमीजी और लड़ाई-झगड़े की कोई जगह नहीं, लेकिन खेल बिना एग्रेशन के नीरस ही लगता है. हमने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को हाल में विरोधी टीम से भिड़ते देखा है. अब इस मैटर पर एकबार फिर संजय मांजरेकर ने अपनी राय रखी है.संजय मांजरेकर ने वैभव-यशस्वी के बिहेवियर पर आईसीसी और बीसीसीआई को लताड़ लगाई है
नई दिल्ली: अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर संजय मांजरेकर ने इस बार वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर निशाना साधा है. संजय मांजरेकर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आईसीसी और बीसीसीआई को टैग करते हुए लिखा कि अगर वैभव और अब जायसवाल के इस तरह के बर्ताव को नजरअंदाज किया गया तो दोनों इसे फिर से दोहराएंगे. ये न तो दोनों युवा प्लेयर्स के फ्यूचर के लिए अच्छा है और न ही उनके खेल के लिए.
मांजरेकर ने अपनी पोस्ट पर आईसीसी और बीसीसीआई दोनों को टैग किया है, इसका मतलब उनका इशारा सिर्फ मैच रेफरी के जुर्माने या डिमेरिट पॉइंट तक सीमित नहीं है, जो पहले ही लग चुका है. शायद मांजरेकर टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट बोर्ड की जवाबदेही भी तय करना चाहते हैं.
Dear @icc & @bcci…
Vaibhav for Ind A recently & now Jaiswal… if you keep letting them get away with such behaviour, you train them to repeat such behaviour. It’s not good for the sport & crucially their own future too. 🙏



