Rajasthan

दौसा में सावन की धूम, NIMS यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत, बीकानेर रेंज नशे पर कार्रवाई में अव्वल

Last Updated:August 26, 2026, 09:11 IST

Rajasthan News Live: राजस्थान के दौसा के नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन के 28वें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. जयपुर ग्रामीण के निम्स यूनिवर्सिटी में 15वीं मंजिल से गिरकर लखनऊ के बी.टेक छात्र की मौत हो गई, …और पढ़ेंRajasthan News Live: दौसा में सावन की धूम, NIMS यूनिवर्सिटी में छात्र की मौतZoom

Rajasthan News Live: सावन के 28वें दिन नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Rajasthan News Live: दौसा में सावन माह के अंतिम चरण के साथ ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. सावन के 28वें दिन मंगलवार तड़के से ही ऐतिहासिक नीलकंठ महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. कई श्रद्धालु कनक दंडवत प्रणाम करते हुए देवगिरी की पहाड़ी पर स्थित महादेव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया.

टोंक के तेलियान तालाब में तैरता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

टोंक शहर के तेलियान तालाब में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस के अनुसार युवक की मौत 2-3 दिन पहले होने की आशंका है. फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने और मामले की जांच में जुटी है.

बीकानेर रेंज: नशे के खिलाफ अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया

राजस्थान में 20 जुलाई से 20 अगस्त तक चलाए गए विशेष नशा विरोधी अभियान में बीकानेर रेंज पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रही है. आईजी ओमप्रकाश के नेतृत्व में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के तहत 279 मुकदमों में 381 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही 68 एफ में 31 और पिट NDPS में 20 कार्रवाइयां कर रेंज ने कीर्तिमान स्थापित किया.

बूंदी: भारी बारिश से SH-34 पर एनिाकट पर चली चादर, रास्ता बाधित

बूंदी के देई क्षेत्र स्थित पीपल्या गांव में लगातार हो रही तेज बारिश के बाद स्टेट हाईवे-34 (नैनवां-बूंदी मार्ग) पर बने एनिाकट पर पानी की चादर चल गई. सड़क पर पानी का तेज बहाव आने के बावजूद वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करते दिखे. इस सीजन में पहली बार सड़क पर पानी बहने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

बीकानेर: ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत 50 ग्राम चिट्टे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर की जामसर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एनएच-62 पर आरडी 10 पुली के पास नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी को जब्त कर दो तस्करों धर्मपाल जाट और बाबूलाल (निवासी रोझा) को गिरफ्तार किया. इनके पास से 50 ग्राम चिट्टा (ड्रग्स) बरामद किया गया है. दोनों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बाड़मेर: बिजली सप्लाई के अप-डाउन से घरेलू उपकरण जलने का खतरा

बाड़मेर शहर में तड़के 4 बजे से बिजली सप्लाई में लगातार हाई और लो वोल्टेज का अप-डाउन जारी है. इससे शहरवासियों के कीमती घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में फोन उठाने वाला कोई नहीं है और अधिकारी शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.

चंदवाजी (जयपुर ग्रामीण): NIMS यूनिवर्सिटी में 15वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स (NIMS) यूनिवर्सिटी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां बी.टेक प्रथम वर्ष के 18 वर्षीय छात्र आदित्य तिवारी की 15वीं मंजिल से नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक छात्र मूल रूप से लखनऊ (यूपी) का रहने वाला था. चंदवाजी थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

सिरोही: जिला अस्पताल के शौचालयों की बदहाली, वीडियो वायरल

 

सिरोही जिला सरकारी अस्पताल में बदहाली और कुप्रबंधन का मामला गरमा गया है. हर महीने लाखों रुपये खर्च होने और जिला कलेक्टर व मंत्रियों के दौरों के बावजूद अस्पताल के शौचालयों की स्थिति बेहद खराब है. मरीजों के परिजनों ने बदहाली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है.

सामोद (जयपुर ग्रामीण): तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 गंभीर

 

सामोद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज गति में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के दौरान ट्रेलर महिला के पैरों के ऊपर से गुजर गया, जिससे महिला समेत स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रेलर को जब्त कर जांच शुरू की.

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 26, 2026, 08:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj