अलवर में गर्मी से बचने का खतरनाक जुगाड़

Last Updated:April 26, 2026, 06:16 IST
Alwar Heatwave Man Stuck in Milk Can Rescue Video: अलवर के अकबरपुर क्षेत्र में भीषण गर्मी से बचने के लिए एक युवक ने सिर पर दूध की कैन रख ली, जो बाइक के झटके के कारण उसके सिर में फंस गई. करीब 2 घंटे तक युवक कैन के अंदर फंसा रहा और तड़पता रहा. अंत में एक मैकेनिक ने ग्राइंडर मशीन की मदद से बेहद सावधानी के साथ कैन को काटकर युवक को बाहर निकाला. यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. जिले में पारा 40 डिग्री के पार है और लोग गर्मी से बचने के लिए खतरनाक तरीके अपना रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में इन दिनों सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग द्वारा जारी ‘हीट वेव’ के अलर्ट और 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँचते पारे के बीच लोग धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. इसी बीच अलवर के पास अकबरपुर इलाके के माधोगढ़ से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा. यहाँ गर्मी से बचने के लिए एक युवक ने ‘हेलमेट’ की जगह दूध की कैन का इस्तेमाल किया, जो उसकी जान के लिए आफत बन गई.
जानकारी के अनुसार, माधोगढ़ निवासी कालूराम रैबारी बाइक पर पीछे बैठकर कहीं जा रहा था. तेज धूप से बचने के लिए उसके पास कोई कपड़ा या छाता नहीं था, तो उसने पास ही रखी करीब 10 किलो वजनी दूध की एक खाली कैन को उल्टा करके अपने सिर पर रख लिया. सफर के दौरान जब बाइक एक ऊबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरी, तो एक जोरदार झटके के साथ कालूराम का सिर कैन के संकरे मुँह के अंदर पूरी तरह धंस गया. युवक ने तुरंत हाथ से कैन निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह फंस चुकी थी.
2 घंटे तक चला मौत और जिंदगी का ड्रामायुवक करीब डेढ़ से दो घंटे तक कैन को निकालने के लिए जद्दोजहद करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली. जैसे-जैसे वह कैन खींचने की कोशिश करता, वह गले में और ज्यादा कसती जा रही थी. घबराया हुआ बाइक चालक उसे लेकर पास के एक हार्डवेयर और मैकेनिक की दुकान पर पहुँचा. युवक का सिर और कैन के बीच बिल्कुल भी जगह नहीं होने के कारण दुकानदार ने पहले तो ग्राइंडर मशीन चलाने से मना कर दिया, क्योंकि जरा सी चूक से युवक की गर्दन कट सकती थी.
ग्राइंडर मशीन से काटकर मिली आजादीयुवक की गंभीर हालत और तड़प को देखते हुए मैकेनिक ने आखिरकार मदद का मन बनाया. युवक को सुरक्षित तरीके से जमीन पर लिटाया गया और देसी जुगाड़ के साथ सावधानी बरतते हुए ग्राइंडर की मदद से कैन के अलग-अलग हिस्सों पर कट लगाए गए. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोहे की उस कैन को दो हिस्सों में काटकर कालूराम के सिर से अलग किया जा सका. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बुरी तरह डरा और सहमा हुआ नजर आ रहा है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
April 26, 2026, 06:16 IST



