भूलकर में न खाएं अखबार में लिपटे समोसे-पकौड़ी, बिगड़ सकती है आपकी सेहत

X

भूलकर में न खाएं अखबार में लिपटे समोसे-पकौड़ी, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
सड़क किनारे मिलने वाले समोसे, पकौड़े और अन्य गरम खाद्य पदार्थ अक्सर अखबार में लपेटकर दिए जाते हैं, लेकिन यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. डॉक्टर ने लोगों को इससे बचने की सलाह दी है. डॉक्टर के अनुसार, गरम या तैलीय भोजन अखबार के संपर्क में आते ही उसकी स्याही में मौजूद रसायन खाने में मिल सकते हैं. लंबे समय तक ऐसे भोजन का सेवन करने से शरीर में हानिकारक तत्व जमा हो सकते हैं. इससे लीवर, किडनी और अन्य अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है.लअखबार कई लोगों के संपर्क में आता है, जिससे उस पर बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीव भी मौजूद हो सकते हैं. ऐसे में अखबार में रखा भोजन खाने से पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. डॉक्टर ने सलाह दी कि खाने की पैकिंग के लिए हमेशा फूड-ग्रेड बटर पेपर, फूड-ग्रेड पैकेजिंग सामग्री या केले के पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



