गर्मी में बढ़ रहे हैं ड्राई आई के मामले, डॉक्टर से जानें खतरे और बचाव के आसान तरीके

X

गर्मी में बढ़ रहे हैं ड्राई आई के मामले, डॉक्टर से जानें खतरे और बचाव के तरीके
दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही तेज गर्मी का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखने लगा है. बढ़ते तापमान के कारण आंखों में सूखापन (ड्राई आई), लालपन, खुजली जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. आई स्पेशलिस्ट के अनुसार, तेज धूप के अलावा लंबे समय तक एसी में रहना, मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल भी आंखों का प्राकृतिक पानी कम कर देता है. ऐसे में आंखों को बार-बार रगड़ने या गंदे हाथों से छूने से बचना चाहिए. अगर परेशानी बढ़े तो तुरंत आंखों के विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए. गर्मियों में स्विमिंग पूल और वाटर पार्क में इस्तेमाल होने वाले क्लोरीन वाले पानी से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले लोगों को भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. स्विमिंग करते समय सुरक्षा चश्मे का इस्तेमाल करना जरूरी है. और जानकारी के लिए देखें पूरी वीडियो..
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



