Rajasthan

पहले रह गई थीं पीछे, अब बनीं नंबर 1! जयपुर की मीनाक्षी की मेहनत ने दिलाया Miss Grand Rajasthan 2026 का क्राउन

Last Updated:April 22, 2026, 11:04 IST

Miss Grand Rajasthan 2026 Winner: जयपुर की मीनाक्षी ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर मिस ग्रैंड राजस्थान 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इससे पहले वह मिस राजस्थान प्रतियोगिता में रनर-अप रह चुकी थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं. उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से हर सपना साकार किया जा सकता है. मीनाक्षी की जीत न केवल उनके लिए, बल्कि जयपुर और पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है. इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से जजों को प्रभावित किया.

राजस्थान की बेटियां अपनी कला संस्कृति और परम्पराओं से जुड़े रहने के साथ ही फेशन और गैल्मर की दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं, जिसमें फेशन जगत की बड़ी-बड़ी ब्यूटी कॉन्टेस्ट की प्रतियोगिताएं जिनमें मिस ओशियन वर्ल्ड, मिस ओशियन इंडिया, ‘मिस राजस्थान, मिस यूनिवर्स राजस्थान, मिस टीजीपीसी इंडिया, मिस यूनिवर्स इंडिया और मिस ग्रैंड राजस्थान जैसे खास ब्यूटी कॉन्टेस्ट हैं, जो फेशन जगत में महत्वपूर्ण माने जाते हैं. ऐसे ही हालही में जयपुर की प्रतिभाशाली मॉडल मीनाक्षी छापोला ने मिस ग्रैंड राजस्थान 2026 का खिताब जीता हैं. इस उपलब्धि के साथ ही मीनाक्षी छापोला ने न केवल जयपुर, बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है.

मिस ग्रैंड राजस्थान 2026 का खिताब जीतने वाली मिनाक्षी ने महज 18 वर्ष की उम्र में मीनाक्षी ने पेजेंट्री की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना ली है.<br />फिलहाल मिनाक्षी अपने परिवार के साथ जयपुर की मानसरोवर में रहती हैं. आने वाली फेशन की प्रतियोगताओं के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं. अगर बात करें मिनाक्षी की शिक्षा की तो वह वर्तमान में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की पढ़ाई कर रही हैं.

राजस्थान में इस साल मिस ग्रैंड राजस्थान का यह 14वां संस्करण था जो राजस्थान के शीर्ष 5 ब्यूटी पेजेंट्स में से एक ही हैं. इस प्रतियोगिता में जयपुर की मिस ग्रैंड राजस्थान 2026 का खिताब जीतने वाली मीनाक्षी छापोला अब मिस ग्रैंड इंडिया में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस प्रतियोगिता में जीत के बाद अब मीनाक्षी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है, और राजस्थान की युवा बेटियों के सशक्तिकरण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक के रूप में वह फेशन आइकन बन चुकी हैं. मीनाक्षी सामान्य परिवार से आती है और अपनी मेहनत और जूजन के चलते उन्होंने फेशन जगत में बड़ी कामयाबी हासिल की हैं और अब वह आने वाले समय में मॉडलिंग से लेकर बॉलीवुड और फेशन जगत के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने फेशन का जलवा बिखेरेंगी.

Add as Preferred Source on Google

जयपुर कला संस्कृति और परंपराओं का शहर हैं. जहां बेटियां अब अपनी संस्कृति के साथ ही जुड़कर रूढ़िवादी परंपराओं को छोड़कर फेशन जगत में अपना रोशन कर रही हैं. ऐसे ही अब मिनाक्षी मिस ग्रैंड राजस्थान 2026 का खिताब जीतने बाद राष्ट्रीय मंच मिस ग्रैंड इंडिया में भाग लेने जा रहीं हैं. जिसके चलते अब उनसे फेशन की अन्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद हैं. मीनाक्षी छापोला की फेशन जगत की इस उपलब्धि में उनके परिवार ने उन्हें सपोर्ट किया हैं. मिनाक्षी के जयंत कुमार एक कॉन्ट्रैक्टर-बिजनेसमैन हैं, वहीं उनकी मां विमला छापोला गृहणी हैं. मिनाक्षी का कहना हैं कि परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

मिस ग्रैंड राजस्थान 2026 का खिताब जीतने वाली मीनाक्षी छापोला इससे पहले कई फेशन प्रतियोगताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और वह लगातार मॉडलिंग भी करती हैं. इस प्रतियोगिता से पहले मिनाक्षी मात्र 17 साल की उम्र में मिस राजस्थान 2025 में हिस्सा लेकर वह फर्स्ट रनर-अप रह चुकी हैं. आने वाले दिनों में मिनाक्षी मिस ओशियन वर्ल्ड, मिस ओशियन इंडिया, ‘मिस राजस्थान, मिस यूनिवर्स राजस्थान, मिस टीजीपीसी इंडिया, मिस यूनिवर्स इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने को लिए तैयार कर रही हैं.

फेशन वर्ल्ड और ब्यूटी कॉन्टेस्ट के अलावा मिनाक्षी छापोला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिनाक्षी छापोल को हजारों लोग उन्हें फॉलो करते है. इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वह एक्टिंग रहती हैं. सोशल मीडिया पर मिनाक्षी ख़ासतौर पर उनकी राजस्थानी परिधान की फोटो को लोग खूब पसंद करते हैं.

First Published :

April 22, 2026, 11:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj