World

Earthquake News Today | peru earthquake | साउथ अमेरिकी देश पेरू में कांपी धरती, भयंकर भूकंप से थर्राए लोग, 6.7 मैग्नीट्यूड रही तीव्रता

होमदुनियाअन्य देश

साउथ अमेरिकी देश पेरू में कांपी धरती, भयंकर भूकंप से थर्राए लोग, कितनी तीव्रता

Last Updated:August 21, 2026, 05:48 IST

Peru Earthquake: पेरू के दक्षिणी एंडीज क्षेत्र में गुरुवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र अयाकुचो क्षेत्र में जमीन से 66.7 किलोमीटर नीचे था. इका और अरेक्विपा समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए. हालांकि, अभी तक किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है.साउथ अमेरिकी देश पेरू में कांपी धरती, भयंकर भूकंप से थर्राए लोग, कितनी तीव्रताZoomपेरू में आज भयंकर भूकंप आया. (फाइल फोटो)

Magnitude 6.7 earthquake strikes Peru’s southern Andes: साउथ अमेरिकी देश पेरू में धरती कांप उठी है. भयंकर भूकंप से दक्षिण अमेरिकी देश पेरू थर्रा गया है. पेरू के दक्षिणी एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है. लेकिन भूकंप के झटकों का खौफनाक मंजर जरूर देखने को मिला.

यूएसजीसी (USGS) के अनुसार, पेरू में यह भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे आया. इसका केंद्र पेरू के अयाकुचो क्षेत्र के परिनाकोचास प्रांत में स्थित उपाहुआचो शहर से 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था. भूकंप की गहराई 66.7 किलोमीटर दर्ज की गई. सोशल मीडिया पर भूकंप के झटकों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भूकंप का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj