विदेशी नागरिकों पर पुलिस की सख्ती, रावला-बीकानेर में कार्रवाई

Last Updated:January 05, 2026, 17:08 IST
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों ने चेकोस्लोवाकिया के दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया. दोनों के पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं था. अधिकारी उनकी भारत में आने की वजह और किसी संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़े गए दो विदेशी नागरिक
श्रीगंगानगर. राजस्थान में विदेशी नागरिकों के अवैध ठहरने के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है. इसी कड़ी में रावला क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. अधिकारियों के अनुसार, ये दोनों विदेशी नागरिक बिना वैध अनुमति के भारत में पाए गए हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये दोनों चेकोस्लोवाकिया के नागरिक बताए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय सीमा सुरक्षा बलों ने रावला क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों विदेशी नागरिकों को डिटेन कर लिया. हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, ताकि उनके भारत आने के उद्देश्य और उनके किसी संभावित नेटवर्क की जानकारी प्राप्त की जा सके.
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि दोनों विदेशी नागरिकों के पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज या अनुमति नहीं थी. इसके चलते उन्हें हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. जांच में उनके यात्रा इतिहास, भारत आने के उद्देश्य की पुष्टि की जाएगी. इस घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है.
बीकानेर में भी मिली थी दो विदेशी महिलाएं
हाल ही में बीकानेर के कोटगेट थाना पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रह रही दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. ये दोनों महिलाएं बिना वैध वीजा और जरूरी दस्तावेजों के यहां रह रही थी. जानकारी के अनुसार, एक महिला उज्बेकिस्तान की और दूसरी कजाकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटगेट थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक किराए के मकान में छापेमारी की. जांच के दौरान पता चला कि दोनों विदेशी महिलाएं काफी समय से उसी मकान में रह रही थी, लेकिन उनके पास न तो वैध वीजा था और न ही पासपोर्ट जैसे आवश्यक दस्तावेज मौजूद थे.
About the AuthorMonali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Location :
Ganganagar,Rajasthan
First Published :
January 05, 2026, 17:08 IST
homerajasthan
राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़े गए दो विदेशी नागरिक, जांच जारी



