Entertainment
आज भी वीडियो को देख नम हो जाती हैं सिडनाज के फैंस की आंखें – हिंदी

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल यानी ‘सिडनाज़’ की जोड़ी आज भले ही साथ न हो, लेकिन फैंस के दिलों में उनका प्यार आज भी उतना ही जिंदा है. सिद्धार्थ के दुनिया छोड़कर जाने के बाद शहनाज ने उनकी याद में ‘तू यहीं है’ गाना गाया था. यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि शहनाज के दिल का वो दर्द था जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं. वक्त बीतता जा रहा है, लेकिन आज भी जब फैंस इस म्यूजिक वीडियो को देखते हैं, तो बिग बॉस 13 के वे खूबसूरत लम्हे और दोनों का वो मासूम प्यार आंखों के सामने आ जाता है. इस वीडियो में दिखाए गए अनदेखे पल आज भी हर किसी को भावुक कर देते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



