Entertainment

माफी मांगने पर मजबूर हुआ ये कंटेस्टेंट, रात में फीमेल कंटेस्टेंट संग किया दुर्व्यवहार, Bigg Boss में क्या हुआ?

Last Updated:November 05, 2025, 17:06 IST

भारत में ‘बिग बॉस’ के बहुत सारे फैंस हैं. लगभग 100 दिनों तक एक घर में बिना किसी बाहरी संपर्क के रहना, और इस दौरान लोगों की पर्सनल पसंद-नापसंद, ईर्ष्या, मानवता, प्रेम आदि को जानने का मौका मिलता है. हिंदी के साथ-साथ यह तमिल, तेलुगू, मलयालम और मराठी में भी आता है और इसे अलग-अलग सुपरस्टार होस्ट करते हैं. rithu Chowdhary

बिग बॉस हिंदी को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. तमिल में बिग बॉस 9 शो को विजय सेतुपति होस्ट कर रहे हैं. तेलुगु में नागार्जुन होस्ट कर रहे हैं. हिंदी की तरह ही तमिल और तेलुगू बिग बॉस भी काफी लोकप्रिय है. सभी शोज में कंटेस्टेंट्स के बीच मनमुटाव और प्यार देखने को मिलता है. लेकिन एक शो में लेटेस्ट एपिसोड में सुपरस्टार ने कंटेस्टेंट्स को माफी मांगने पर मजबूर किया.

rithu Chowdhary

यह कंटेस्टेंट, कोकंटेस्टेंट को घर में स्टॉक कर रहा था. यह जानते हुए भी वो महिला कंटेस्टेंट उसे दोस्त की तरह ट्रीट करती है. लेकिन वो न सिर्फ महिल कंटेस्टेंट को धक्का देता है बल्कि उसे सिर्फ अपनी बात मानने के लिए कहता है. इस घटना पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.

rithu Chowdhary

हम बात ‘बिग बॉस तेलुगु सीजन 9’ के बारे में बात कर रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट रितु चौधरी हैं, जो शादीशुदा है लेकिन अपने पति से अलग रह रही हैं. कहा जा रहा है वह अब किसी और के साथ रिलेशनशिप में भी हैं. लेकिन शो में उनकी दोस्ती को-कंटेस्टेंट कल्याण पाडाला से हुई.

kalyan padala

शो में वक्त साथ रितु चौधी और कल्याण की दोस्ती गहरी हो गई. सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं. कल्याण पाडाला ने खुद रितु चौधरी से यह बात कही. लेकिन रितु ने इसे सिर्फ दोस्ती बताया और मना कर दिया. फिर भी, कल्याण पाडाला ने पीछा नहीं छोड़ा और लगातार ‘स्टॉकिंग’ करते रहे.

rithu Chowdhary

हालांकि, रितु वर्मा और कल्याण पाडाला के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी. लेकिन एक समय पर यह सब खत्म हो गया. कल्याण पाडाला ने रितु के साथ दुर्व्यवहार किया. उन्होंने रितु को धक्का देकर कहा, “तुम मेरी बात सुनोगी या नहीं?” इस घटना ने फैंस को चौंका दिया और कई लोगों ने कल्याण पाडाला की आलोचना की.

Nagarjuna

इस स्थिति में, कल रात के एपिसोड में नागार्जुन ने कल्याण पाडाला को चेतावनी दी. उन्होंने कहा, “आप जैसे लोगों को बिग बॉस के घर में रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती. ऐसे लोगों का समर्थन करना उन पुरुषों का समर्थन करने जैसा है जो महिलाओं को बेल्ट से मारते हैं. मैं आपको रेड कार्ड दे रहा हूं. बिग बॉस के घर से बाहर निकल जाइए.”

Entertainment

तुरंत रितु चौधरी ने नागार्जुन से कहा, “मेरी गलती है. इस बार उन्हें माफ कर दीजिए.” नागार्जुन ने कल्याण से कहा, “इस समय भी रितु तुम्हारे लिए बोल रही हैं.” अंत में, नागार्जुन के जोर देने पर, कल्याण ने सबके सामने माफी मांगी. साथ ही, उन्होंने रितु से भी कहा कि अब ऐसा नहीं करेंगे और माफी मांगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 05, 2025, 17:06 IST

homeentertainment

माफी मांगने पर मजबूर हुआ ये कंटेस्टेंट, रात में हीरोइन संग किया दुर्व्यवहार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj