बाप ने विलेन बनकर किया इडंस्ट्री पर राज, बेटे का एक्टिंग करियर निकला फ्लॉप! हीरो बनते ही डुबाई नैया!

Last Updated:November 06, 2025, 10:31 IST
क्या आपको याद है साउथ का वो विलेन, जो अपनी दमदार एक्टिंग से 400 फिल्मों में लोगों का दिल जीत चुका था.अपने एक्टिंग से जो लोगों के सीट से बांधे रखता था. साउथ में जिसने अपने हर रोल से तहलका मचाया था. वो कोई और नहीं, चरण राज हैं. उनका नाम सुनकर शायद तुरंत याद न आए, लेकिन अगर उनकी फोटो देखेंगे तो आप जरूर पहचान लेंगे. जब कभी साउथ के नाम विलेन का जिक्र कहोता है तो चरण राज का नाम जरूर सामने आता है. 
नई दिल्ली. चरण राज ऐसे अभिनेता हैं जो स्क्रीन पर किरदार में जान फूंक दिया करते हैं. 90 के दशक के दर्शक उन्हें खूब याद करते हैं, क्योंकि उस दौर में वो एक के बाद एक हिट फिल्मों में नजर आते थे. तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी हर भाषा में उन्होंने काम किया है और लगभग 400 फिल्मों में नजर आए हैं.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु सिनेमा से की थी. हालांकि चरण राज मूल रूप से कन्नड़ अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने तेलुगु सिनेमा में भी खूब नाम कमाया. उनकी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत फिल्म प्रतिघातन से की थी. उनकी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी.

अपनी पहली फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अरण्यकांडा, डोंगा मोगुडु, स्वयंवरम, भले डोंगा, स्टुअर्ट पुरम डोंगालु, और सूर्या आईपीएस जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली.

चरण राज ने साउथ सिनेमा के हर बड़े-बड़े सितारों सितारों के साथ काम किया है. करियर में उन्होंने चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश और बालकृष्ण के साथ फिल्मों में दमदार रोल निभाए हैं. यहां तक कि उन्होंने पवन कल्याण, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर जैसे आज के टॉप स्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर की है.

चरण राज का नाम आते ही कई लोगों को ना अल्लुडु फिल्म याद आ जाती है. इस फिल्म में उन्होंने राम्या कृष्णन के भाई का चालाक किरदार निभाया था, जो लोगों को खूब पसंद आया. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट नहीं हुई, लेकिन चरण राज की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई.

एक्टर ने अथाडु, असाध्याडु, करंट, कोमाराम पुली, परमवीर चक्र, अधिनायकुडु, पैसा, नरकासुर, ऑपरेशन रावण और लाल सलाम जैसी फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया.

कम ही लोग जानते हैं कि चरण राज का बेटा तेज चरण राज भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुका है. उसने 2017 में तमिल फिल्म लाली से डेब्यू किया और बाद में 90ml में नजर आया.

कम ही लोग जानते हैं कि चरण राज का बेटा तेज चरण राज भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुका है. उसने 2017 में तमिल फिल्म लाली से डेब्यू किया और बाद में 90ml में नजर आया.

साल 2023 में उसने तेलुगु फिल्म नरकासुर से एंट्री की, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. इसके बाद उसने तेलुगु फिल्मों से दूरी बना ली. कुल मिलाकर, चरण राज वो नाम हैं जिन्होंने खलनायक बनकर भी दर्शकों के दिलों में नायक की जगह बनाई. आज वो भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी एक्टिंग और डायलॉग्स लोगों के जहन में अब भी ताजा हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 06, 2025, 10:31 IST
homeentertainment
बाप ने विलेन बनकर किया इडंस्ट्री पर राज, बेटे का एक्टिंग करियर निकला फ्लॉप!



