Rajasthan

भूल जाओ गर्मी को… 45°C तापमान में भी कूल-कूल! पाली की ये खूबसूरत जगहें बन रही हैं समर वेकेशन की नई पसंद

Last Updated:May 17, 2026, 11:49 IST

Summer Vacation Rajasthan: पाली जिले की कई खूबसूरत और ठंडक भरी जगहें इस बार समर वेकेशन में पर्यटकों की पहली पसंद बन रही हैं. चिलचिलाती गर्मी के बीच यहां मौजूद प्राकृतिक और शांत वातावरण लोगों को राहत का अहसास कराता है. पाली के पहाड़ी इलाकों, हरियाली से घिरे स्थानों और पानी वाले पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि ये जगहें फोटो शूट और सोशल मीडिया रील्स के लिए भी काफी लोकप्रिय हो रही हैं. परिवार, युवा और ट्रैवल प्रेमी यहां प्रकृति के बीच समय बिताकर सुकून महसूस कर रहे हैं. स्थानीय पर्यटन स्थलों पर सुबह और शाम के समय पर्यटकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है.

अगर आप पाली शहर से बाहर नहीं जाना चाहते, तो शहर के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक ‘लाखोटिया तालाब’ गर्मी से राहत पाने का सबसे सुगम और बेहतरीन माध्यम है. इस विशाल तालाब में फैले पानी की प्राकृतिक ठंडक के कारण आस-पास के वातावरण में गर्मी का वो तीखा अहसास नहीं होता, जो शहर की बाकी कंक्रीट की सड़कों पर होता है. शाम ढलते ही यहां ठंडी और ताजी हवाएं चलने लगती हैं, जिससे पूरे दिन की थकान और उमस मिनटों में गायब हो जाती है.

पाली के जवाई बांध का यह महल की सबसे बड़ी विशेषता इसका भौगोलिक स्थान और बनावट है, जो इसे रेगिस्तान के बीच एक ‘हिल स्टेशन’ जैसा अहसास देती है. चारों तरफ से खुला होने और विशाल जवाई बांध के पानी के ठीक ऊपर स्थित होने के कारण, यहाँ से गुजरने वाली हवाएँ पानी की सतह को छूकर सीधे महल के भीतर प्रवेश करती हैं. यही कारण है कि बाहर चाहे कितनी भी चिलचिलाती धूप या लू क्यों न चल रही हो, इस महल के भीतर बैठते ही पर्यटकों को मनाली जैसी बर्फीली और ठंडी हवाओं का सुखद अहसास होता है.

लाखोटिया तालाब सिर्फ पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि यह पाली वासियों के लिए एक मुख्य हैंगआउट स्पॉट बन चुका है. तालाब के किनारे बना सुंदर गार्डन और चारों तरफ फैली हरियाली आंखों को सुकून देती है. समर वेकेशन में यहां शाम के वक्त बच्चों और परिवारों की भारी भीड़ उमड़ती है. रंग-बिरंगी लाइटों और तालाब के शांत पानी के रिफ्लेक्शन के बीच लोग जमकर सेल्फी खींचते हैं और फोटोशूट का आनंद लेते हैं.

Add as Preferred Source on Google

पाली का ‘जवाई बांध’ वैसे तो अपनी खूबसूरती और तेंदुओं (Leopards) के लिए दुनिया भर में मशहूर है, लेकिन गर्मियों में इसका एक अलग ही रूप देखने को मिलता है. बांध के पास स्थित चट्टानों से जब पानी के झरने बहते हैं, तो वहां का तापमान अचानक कई डिग्री कम हो जाता है. इन झरनों से उड़ने वाली पानी की ठंडी-ठंडी बारीक फुहारें और छींटे जब पर्यटकों के चेहरों पर पड़ती हैं, तो चिलचिलाती धूप का नामोनिशान मिट जाता है. यह जगह युवाओं के बीच वॉटर-फोटोग्राफी और रील्स बनाने के लिए पहली पसंद बनी हुई है.

तीसरी और सबसे अनूठी जगह है जवाई बांध क्षेत्र में ही स्थित ‘हवा महल’. वास्तुकला के इस बेजोड़ नमूने को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां हर वक्त ठंडी और तेज हवाओं के झोंके चलते रहते हैं. जब बाहर लू चल रही होती है, तब भी इस हवा महल के झरोखों से टकराकर आने वाली हवाएं किसी एसी (AC) जैसी ठंडक का अहसास कराती हैं. ऊंचे स्थान पर स्थित होने के कारण यहां से पूरे जवाई बांध का विहंगम और खूबसूरत नजारा दिखाई देता है.

जवाई बांध के इन झरनों के आस-पास का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नजर नहीं आता. ग्रेनाइट की ऊंची-नीची चट्टानें और उनके बीच से कलकल करता बहता पानी सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देता है. गर्मियों की छुट्टियों में यहां सुबह और शाम के वक्त पर्यटकों का तांता लगा रहता है. लोग पानी के बीच खड़े होकर अलग-अलग पोज में फोटोशूट करवाते हैं. खासकर सनसेट के समय पानी की चमकती बूंदों के साथ ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj