Entertainment

गेमप्ले v/s ड्रामा: ‘अलायंस’ और ‘लॉक अप सीजन 2’ की टक्कर में क्या है सबसे बड़ा फर्क?

Last Updated:July 02, 2026, 20:23 IST

फालतू के झगड़े और जबरदस्ती के ड्रामे से पक चुके हैं? तो OTT पर ‘अलायंस’ और ‘लॉक अप सीजन 2’ के बीच की ये जंग आपको जरूर देखनी चाहिए. जानिए क्यों कुणाल खेमू का नया शो सिर्फ दिमाग के खेल से पुराने शोज़ को पीछे छोड़ रहा है!गेमप्ले v/s ड्रामा: ‘अलायंस’ और ‘लॉक अप सीजन 2’ की टक्कर में क्या है बड़ा फर्कZoom

नई दिल्ली: इंडियन OTT की दुनिया में इस समय दो बड़े रियलिटी शोज़,’अलायंस’ और ‘लॉक अप सीजन 2’ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. वैसे तो ये दोनों ही रियलिटी शोज़ हैं, लेकिन इनका मिजाज एक-दूसरे से बिल्कुल जुदा है. जैसे-जैसे शोज़ के एपिसोड्स आगे बढ़ रहे हैं, ‘अलायंस’ एक फ्रेश गेम-चेंजर के तौर पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है.

एक ऐसे दौर में जब हमारे रियलिटी शोज लंबे समय से घिसे-पिटे विवादों, ओवर-ड्रामे और एक ही ढर्रे पर चलते आ रहे थे, ‘अलायंस’ दर्शकों के लिए ताजी हवा के झोंके जैसा कुछ बिल्कुल नया लेकर आया है.

दिमाग और स्ट्रैटेजी का असली खेल

‘अलायंस’ असल में अपनी तरह का पहला सोशल स्ट्रैटेजी गेम है, जहां सिर्फ चीखने-चिल्लाने से काम नहीं चलता. यहां दिमाग, सही तालमेल, तगड़ा गेमप्ले और सच्चा कॉम्पिटिशन ही सबसे ज्यादा मायने रखता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस शो ने बिना किसी चीप ड्रामे या बेवजह के फालतू विवादों का सहारा लिए ही दर्शकों के बीच अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बना ली है. इसने रियलिटी शोज़ के गिरते लेवल को एक पायदान ऊपर उठाने का काम किया है.

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बड़ा फर्क

दोनों शोज के कंटेस्टेंट्स को देखें, तो यहाँ भी एक बड़ा फर्क साफ नजर आता है. जहां लॉकअप सीजन 2′ में राम कपूर, शिवांगी जोशी, सुनीता आहूजा, आकांक्षा चमोला, रियाज़ अली, योगेश रावत और श्रेया कालरा जैसे टीवी और सोशल मीडिया के जाने-पहचाने चेहरों की फौज है, वहीं ‘अलायंस’ ने अलग-अलग फील्ड्स के दिलचस्प लोगों को एक छत के नीचे लाकर मास्टरस्ट्रोक खेला है. मशहूर एक्टर और राजनेता रवि किशन, गेमिंग सेंसेशन पायल धरे, टीवी स्टार कुशाल टंडन, अरसलान गोनी, वंशज सिंह और एंटरटेनमेंट जगत की कई लोकप्रिय हस्तियां इस शो का हिस्सा हैं, जो हर एपिसोड में गेम को पूरी तरह अनप्रेडिक्टेबल बना देते हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj