Rajasthan

बिना AC-कूलर के भी ठंडी हवा! पंखे से पाएं चिल ठंडक, ये आसान देसी जुगाड़ मिनटों में दिलाए भीषण गर्मी से राहत

Last Updated:April 25, 2026, 17:31 IST

Tips and Tricks : गर्मी तेज होते ही घरों में पंखा भी गर्म हवा देने लगता है, जिससे राहत के बजाय परेशानी बढ़ती है. लेकिन कुछ आसान देसी जुगाड़ अपनाकर पंखे की हवा को ठंडा किया जा सकता है. बर्फ, गीला कपड़ा और सही वेंटिलेशन जैसे उपाय छोटे कमरों में तुरंत ठंडक देते हैं और बिना AC-कूलर भी राहत दिलाते हैं.

गर्मी का असर अब साफ दिखने लगा है. कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी गर्मी महसूस होने लगी है. ऐसे में जिन लोगों के पास कूलर या एसी नहीं है, उनके लिए पंखा ही राहत का सबसे बड़ा सहारा होता है. लेकिन अक्सर पंखा भी गर्म हवा देने लगता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से पंखे की हवा को काफी हद तक ठंडा बना सकते हैं.

सबसे आसान तरीका है बर्फ का इस्तेमाल। एक बड़े बर्तन या ट्रे में बर्फ के टुकड़े रखें और उसे पंखे के सामने रख दें. जब पंखा चलेगा, तो हवा बर्फ से टकराकर ठंडी हो जाएगी और कमरे में ठंडक महसूस होगी. यह तरीका छोटे कमरों में ज्यादा असरदार होता है और तुरंत राहत देता है.

एक साफ सूती कपड़ा हल्का गीला करके पंखे के सामने या खिड़की पर टांग दें. जब हवा इस कपड़े से होकर गुजरती है, तो वह ठंडी हो जाती है. यह प्राकृतिक कूलिंग जैसा काम करता है. आप चाहें तो हल्की गीली चादर ओढ़कर भी पंखे के नीचे बैठ सकते हैं, इससे भी ठंडक मिलती है.

Add as Preferred Source on Google

कमरे का सही वेंटिलेशन भी बहुत जरूरी है. दिन में खिड़कियां और पर्दे बंद रखें ताकि धूप अंदर न आए. शाम या रात में खिड़कियां खोल दें, जिससे ठंडी हवा अंदर आ सके. पंखे की दिशा ऐसी रखें कि वह बाहर की हवा को अंदर लाए.

फर्श पर पानी का हल्का छिड़काव या पोछा लगाने से भी कमरे का तापमान कम होता है. पंखा चलने पर यह नमी ठंडक बढ़ाती है. अगर संभव हो तो छत पर भी पानी डाल सकते हैं, इससे ऊपर से आने वाली गर्मी कम होती है.

आखिर में, पंखे की सफाई का ध्यान रखें. धूल जमा होने से हवा कम और गर्म लगती है. साफ पंखा बेहतर हवा देता है। साथ ही, अगर हो सके तो टेबल फैन और सीलिंग फैन दोनों का इस्तेमाल करें, इससे हवा का सर्कुलेशन अच्छा होता है और कमरा जल्दी ठंडा होता है.

First Published :

April 25, 2026, 17:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj