Rajasthan

बेटी की शादी में गोदारा गैंग की दस्तक, पुर्तगाल से होटल कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, परिवार में दहशत

Last Updated:April 29, 2026, 12:33 IST

Jaipur Crime News: कुख्यात गोदारा गैंग ने एक बार फिर से राजस्थान के कारोबारी को धमकी देकर उससे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की डिमांड की है. कारोबारी को यह धमकी उसकी बेटी की शादी के मौके पर दी गई है. पीड़ित कारोबारी होटल के कारोबार से जुड़ा हुआ है. अब उसने पुलिस की शरण ली है. पुलिस केस दर्ज कर कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है. बेटी की शादी में गोदारा गैंग की दस्तक, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारीZoomपीड़ित कारोबारी ने अब पुलिस की शरण ली है.

हीरालाल सैन.

जयपुर. राजस्थान में कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. अब एक बार फिर से एक होटल कारोबारी को गोदारा गैंग ने फोन कर धमकी दी है और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. यह कारोबारी कोटपुतली का रहने वाला है. कारोबारी को यह धमकी उसकी बेटी की शादी के समय दी गई. उसके बाद कारोबारी और उसका पूरा परिवार दहशत में आ गया है. काफी सोच विचार के बाद कारोबारी पुलिस के पास पहुंचा और धमकी देने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराया है. दहशत के कारण कारोबारी मीडिया के सामने आने से बच रहा है. वहीं पुलिस ने भी अभी तक पीड़ित कारोबारी का नाम उजागर नहीं किया है.

जानकारी के अनुसार कोटपुतली निवासी यह कारोबारी होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ है. दो दिन पहले कारोबारी की बेटी की शादी थी. उसी दौरान उनके पास इंटरनेट कॉलिंग से फोन आया. पहले तो कारोबारी ने उसे नजरअंदाज कर दिया है. लेकिन बाद में जब दुबारा फोन आया तो उसने उसे उठा लिया. इस पर सामने वाले ने खुद को गोदारा गैंग से जुड़े होने की जानकारी दी. फोन करने वाले ने कारोबारी को धमकाते हुए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी.

परिजनों में शादी का उत्साह ठंडा हो गयायह सुनकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई. वह सहम गया. उसने अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया. परिजनों को जैसे ही इस बात का पता चला तो सभी चेहरों के रंग उड़ गए. शादी का उत्साह ठंडा हो गया. दो दिन तक सोच विचार करने के बाद अब उसने पुलिस की शरण ली है. बताया जा रहा है कि कारोबारी को यह फोन पुर्तगाल से आया था. बहरहाल पुलिस कॉल की डिटेल खंगालने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल से पड़ताल की जा रही है.

होटल, बजरी, प्रोपर्टी और माइनिंग के कारोबारी है निशाने पर
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बीते करीब पांच-छह साल से कुख्यात गैंगस्टरों की गैंग की तरफ से कारोबारियों को रंगदारी देने के लिए फोन आ रहे हैं. इनके निशाने पर होटल, बजरी, प्रोपर्टी और माइनिंग के कारोबार से जुड़े कारोबारी हैं. इस तरह के ये मामले खासकर जयुपर, नागौर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं और जोधपुर समेत इन इनसे सटे कई इलाकों में ज्यादा सामने आए हैं. इनमें कई कारोबारी पुलिस की शरण में पहुंचे हैं. हाल ही में डीडवान कुचामन के एक कारोबारी को भी रंगदारी नहीं देने जान से मार देने की धमकी दी गई थी.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 29, 2026, 12:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj