Rajasthan
मगरमच्छों के बीच मौत से मुकाबला, 35 साल से लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं हरिभाई

जवाई बांध के असली हीरो: जब सब पीछे हट जाते हैं, तब आगे आते हैं हरिभाई
पाली जिले के जवाई बांध और आसपास के जलस्रोतों में जब भी कोई हादसा होता है, सबसे पहले याद आते हैं हरिभाई. पिछले 35 वर्षों से वे अपनी जान जोखिम में डालकर डूबते लोगों को बचाने और शवों को बाहर निकालकर परिजनों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. मगरमच्छों से भरे जलस्रोतों में बिना लाइफ जैकेट और आधुनिक उपकरणों के उतरने वाले हरिभाई और उनके साथी प्रकाश हरिजन ने सैकड़ों शवों को बाहर निकाला और दर्जनों लोगों की जान बचाई है. प्रशासन और पुलिस भी हर आपदा में उनकी मदद लेती है, लेकिन आज भी वे पर्याप्त संसाधनों और सम्मान की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




