Rajasthan

क्या आपने डाउनलोड किया T-Wallet? सरकारी काम होंगे चुटकियों में, नहीं लगेगा एक भी पैसा एक्स्ट्रा

Last Updated:April 16, 2026, 14:43 IST

Telangana News : तेलंगाना सरकार का टी-वॉलेट डिजिटल इंडिया में बड़ा बदलाव ला रहा है. यह देश का पहला सरकारी डिजिटल वॉलेट है, जिससे बिना इंटरनेट भी भुगतान किया जा सकता है. खास बात यह है कि सरकारी सेवाओं पर कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगता. अब सरकार Direct Benefit Transfer के जरिए पैसा सीधे लोगों के वॉलेट में भेजने की तैयारी कर रही है.

ख़बरें फटाफट

क्या आपने डाउनलोड किया T-Wallet? सरकारी काम आसान,नहीं लगेगा कोई एक्स्ट्रा पैसाZoomT wallets 

हैदराबाद : डिजिटल इंडिया की दिशा में तेलंगाना सरकार का टी-वॉलेट (T-Wallet) एक गेम-चेंजर साबित हो रहा है. साल 2017 में लॉन्च हुआ यह प्लेटफॉर्म भारत का पहला ऐसा डिजिटल वॉलेट है जिसे किसी राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर अपने नागरिकों के लिए पेश किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सामान्य निजी वॉलेट्स से कैसे अलग है और क्यों इसे समावेशी बैंकिंग का एक बड़ा उदाहरण माना जा रहा है?

आमतौर पर जब हम किसी निजी ऐप से बिल भुगतान करते हैं तो कई बार प्लेटफॉर्म फीस या अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है. अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार टी-वॉलेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके माध्यम से सरकारी सेवाओं (G2C) का भुगतान करने पर कोई भी अतिरिक्त ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगता. बिजली के बिल से लेकर पानी के बिल और आरटीओ (RTO) की फीस तक सब कुछ एक क्लिक पर संभव है.

टी-वॉलेट: बिना इंटरनेट भी आसान भुगतानटी-वॉलेट की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी पहुंच है. इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसके लिए महंगे स्मार्टफोन या हाई-स्पीड इंटरनेट अनिवार्य नहीं है. फीचर फोन यूजर्स: बिना इंटरनेट वाले फोन से USSD कोड के जरिए लेनदेन कर सकते हैं. मी-सेवा केंद्र: जिन लोगों के पास फोन नहीं है, वे नजदीकी मी-सेवा केंद्र पर जाकर अपने आधार बायोमेट्रिक के जरिए भुगतान कर सकते हैं.

सुरक्षित टी-वॉलेट, बिल से टिकट तक सुविधाआरबीआई के दिशानिर्देशों के तहत विकसित यह वॉलेट सुरक्षा के कड़े मानकों का पालन करता है. इसमें नो योर कस्टमर की प्रक्रिया बहुत सरल है. उपयोगकर्ता इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या वेब पोर्टल के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. टी-वॉलेट केवल बिलों तक सीमित नहीं है. तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (TSRTC) की बस टिकट बुकिंग हो या हैदराबाद मेट्रो कार्ड का रिचार्ज, यह हर जगह काम आता है. इसके अलावा, इसके जरिए निजी रिचार्ज और भुगतान भी किए जा सकते हैं. तेलंगाना सरकार का यह कदम न केवल भ्रष्टाचार को कम करने में मदद कर रहा है, बल्कि सरकारी सेवाओं को सीधे आम आदमी की जेब तक पहुंचा रहा है.

टी-वॉलेट से DBT, सीधे खाते में पैसाडिजिटल साक्षरता के इस दौर में टी-वॉलेट एक सुरक्षित, सस्ता और सुलभ विकल्प बनकर उभरा है. तेलंगाना सरकार इस वॉलेट का उपयोग Direct Benefit Transfer के लिए भी करने की योजना पर काम कर रही है. इससे पेंशन, स्कॉलरशिप और अन्य सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे नागरिकों के वॉलेट में आ सकेगा, जिससे बीच के बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी. डिजिटल डिवाइड को खत्म करने के लिए इस ऐप को केवल अंग्रेजी या हिंदी तक सीमित नहीं रखा गया है. यह तेलुगु में भी पूरी तरह उपलब्ध है ताकि गांव के लोग इसे आसानी से समझ सकें और इस्तेमाल कर सकें.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Hyderabad,Telangana

First Published :

April 16, 2026, 14:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj