Entertainment

‘वो कोरियोग्राफी बदल देते थे’, हेमा ने खोला धर्मेंद्र का राज, बताया ‘कल की हसीन मुलाकात के लिए’ का अनसुना किस्सा

Last Updated:July 10, 2026, 16:08 IST

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की ऑनस्क्रीन जोड़ी आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए, जिन्हें दर्शक आज भी पसंद करते हैं. हाल ही में हेमा मालिनी ने फिल्म ‘चरस’ के एक मशहूर गाने की शूटिंग से जुड़ा ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र शूटिंग के दौरान अक्सर अपनी तरफ से कुछ नया जोड़ देते थे, जिससे पूरा सीन और भी खास बन जाता था. आखिर क्या था वह दिलचस्प किस्सा, जिसने गाने को यादगार बना दिया, जानिए पूरी कहानी…

ख़बरें फटाफट

हेमा ने खोला धर्मेंद्र का राज, बताया 'कल की हसीन मुलाकात के लिए' का किस्साZoomहेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साल 1976 में फिल्म ‘चरस’ में काम किया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और डांस से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया. उन्होंने अपने फिल्मी सफर में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, लेकिन दर्शकों को उनकी जोड़ी धर्मेंद्र के साथ हमेशा खास लगी.

पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री इतनी पसंद की गई कि उनकी कई फिल्में और गाने आज भी लोगों की यादों में बसे हुए हैं. इन्हीं यादगार पलों में से एक है फिल्म ‘चरस’ का लोकप्रिय गाना ‘कल की हसीन मुलाकात के लिए’, जिसकी शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा अब हेमा मालिनी ने साझा किया है.

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने बताया कि गाने की कोरियोग्राफी पहले से तैयार थी, लेकिन धर्मेंद्र अक्सर उसमें अपनी तरफ से कुछ नया जोड़ देते थे. उनके एक्सप्रेशन, अंदाज और छोटे-छोटे बदलाव गाने को और खास बना देते थे.

हेमा मालिनी ने बताया, ‘इस गाने की तैयारी भारत में हुई थी, लेकिन इसकी शूटिंग विदेश में की गई थी. उस समय फिल्म के कई शानदार गानों की शूटिंग चल रही थी. धरमजी का काम करने का तरीका काफी अलग था. डांस कोरियोग्राफर जो सिखाते थे, उसमें वह अपने आइडिया और एक्सप्रेशन शामिल कर देते थे. फिर मैं भी उसी हिसाब से अपनी परफॉर्मेंस बदल लेती थी.’

गाने के एक खास हिस्से को याद करते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि उन्हें इसका शुरुआती सीन बहुत पसंद था. उन्होंने कहा, ‘गाने की शुरुआत में मैं धरमजी को पीछे धकेलती हूं और फिर वह उसी अंदाज में वापस मेरे पास आते हैं. ऐसे छोटे-छोटे बदलाव ही किसी भी परफॉर्मेंस को खास बना देते हैं और दर्शकों को लंबे समय तक याद रहते हैं.’

बता दें कि फिल्म ‘चरस’ का निर्देशन मशहूर निर्देशक रामानंद सागर ने किया था. फिल्म में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के अलावा अजीत, अमजद खान, सुजीत कुमार, अरुणा ईरानी, असरानी, केष्टो मुखर्जी और टॉम ऑल्टर जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

About the AuthorShikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj