Rajasthan

जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव बढ़े, जानें आज के रेट

Agency: Rajasthan

Last Updated:February 14, 2025, 08:54 IST

Jaipur Gold Silver Price: जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 700 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इसके भाव 88,100 रुपए प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा जेवराती स…और पढ़ेंसोने 700 रुपए हुआ महंगा, चांद का भाव 1100 रुपए बढ़ा, जानें आज का रेट

सोना और चांदी के भाव बढ़े 

सोना और चांदी के भावों में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है. आज चांदो के भावों भारी उछाल आया है. एक्सपर्ट के अनुसार वेडिंग सीजन के चलते अभी बाजार में कीमती धातुओं की डिमांड और भावों ने रफ्तार पकड़ रखी है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि सोने में एक साल में 32 प्रतिशत से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है. इसी का नतीजा है कि सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. अनुमान के अनुसार ग्राहकों को आगमी दिनों में भी इनके भावों से राहत नहीं मिलेगी.

आपको बता दें इनके भावों में लगातार पिछले कई दिनों से बढ़ोतरी हो रही है. मलमास खत्म होने के बाद बहुत कम बार इनके भाव में कमी आई है. आगमी दिनों में भी आम लोगों को सोना और चांदी के भाव में राहत मिलने के आसार नहीं हैं. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं. इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान लें. आज 14 फरवरी को सोना और चांदी के भाव है.

सोना और चांदी के भाव बढ़े जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 700 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इसके भाव 88,100 रुपए प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी 700 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. अब इसके भाव 82,600 रुपए प्रति दस ग्राम है. वहीं, चांदी के भाव में गिरावट के बाद आज इसके भाव में 1100 रुपए की बढ़ोतरी आई है, अब इसके भाव 98,300 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.


Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

February 14, 2025, 08:54 IST

homebusiness

सोने 700 रुपए हुआ महंगा, चांद का भाव 1100 रुपए बढ़ा, जानें आज का रेट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj