Entertainment

‘उसकी आंखें, उसकी मर्जी’, बेतुके बयान पर सिंगर सुनीता का यू-टर्न, ट्रोलिंग के बीच दी सफाई, मांगी माफी

Last Updated:June 26, 2026, 05:59 IST

गायिका और वॉयस आर्टिस्ट सुनीता उपद्रष्टा फेमिनिज्म पर दिए अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं. सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया. सुनीता ने स्पष्ट किया कि वह महिलाओं के सम्मान, समान अधिकार और गरिमा में पूरा विश्वास रखती हैं और किसी भी तरह के शोषण या भेदभाव का समर्थन नहीं करतीं.
'उसकी आंखें, उसकी मर्जी', बेतुके बयान पर सिंगर सुनीता का यू-टर्नZoomसुनीता ने अपने बयान पर सफाई दी है.

नई दिल्ली.  तेलुगू सिंगर सुनीता उपद्रष्टा इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. सिंगर ने हालिया इंटरव्यू में फेमिनिज्म को लेकर अटपटा बयान दिया जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं. बढ़ती ट्रोलिंग और विवाद के बीच अब सुनीता ने अपनी बातों पर सफाई पेश की है. वो सफाई पेश करते हुए कहती हैं कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. सिंगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा कि वो महिलाओं का सम्मान करती हैं और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वालों को बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं.

इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने कहा था कि अगर महिलाएं ‘मेरा शरीर, मेरी मर्जी’ की बात करती हैं, तो पुरुष भी यह कह सकते हैं कि ‘यह उनकी आंखें हैं, उनकी मर्जी’. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बताते हुए उनकी आलोचना की. सिंगर सुनीता उपद्रष्टा की आलोचना करने वालों में चिन्मई श्रीपदा भी शामिल हैं. चिन्मई श्रीपदा ने उनके बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर महिलाओं ने सुनीता के बयान को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि ये महिलाओं के प्रति अपराध को बढ़ावा देता है.

सिंगर ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद सुनीता ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा किया. उन्होंने लिखा कि उनका बयान कुछ पुरुषों के महिलाओं को देखने के गलत नजरिए को लेकर उनके गुस्से और निराशा से निकला था. उनका उद्देश्य कभी भी महिलाओं के खिलाफ किसी तरह के अनादर, शोषण या गलत व्यवहार को सही ठहराना नहीं था.

सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए दी सफाई.

वो अपने लंबे पोस्ट में लिखती हैं, ‘एक महिला के रूप में मैं महिलाओं के लिए समान अधिकार, समान अवसर, गरिमा और सम्मान में दृढ़ विश्वास रखती हूं. मैं कभी भी ऐसी किसी बात का समर्थन या सहन नहीं करूंगी जो किसी अन्य महिला को नुकसान पहुंचाए या उसे नीचा दिखाए. मैं अनुरोध करती हूं कि मेरे शब्दों को उसी संदर्भ में समझा जाए जिसमें वे कहे गए थे और उनके ऐसे अर्थ न निकाले जाएं जो मेरा कभी इरादा ही नहीं था. मैं अपने मूल्यों पर अड़िग हूं. समानता, सम्मान, और महिलाओं के प्रति शोषण और अन्याय के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’.

क्या था मामला?

गुल्टे के साथ इंटरव्यू के दौरान सिंगर सुनीता फेमिनिज्म को लेकर अपनी सोच साझा की थी. उनका कहना था कि असली समानता कपड़ों या लाइफस्टाइल से नहीं, बल्कि विचारों और सम्मान से जुड़ी होती है. उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला की राय को पुरुषों के बराबर महत्व दिया जाता है और उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार होता है, तो वही वास्तविक फेमिनिज्म है. इस दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी की जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj