डेब्यू से चमकी हीरोइन की किस्मत, 28 की उम्र में बनी सुपरस्टार की गर्लफ्रेंड-पत्नी और मां, लगा फ्लॉप का ठप्पा

Last Updated:April 23, 2026, 09:10 IST
फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से एज गैप जोड़ी और कम उम्र में लीड हीरो की मां बनने वाली हीरोइंस को लेकर बहस छिड़ी हुई है. ‘जवान’ में रिद्धी डोगार ने जब शाहरुख की मां का रोल निभाया तो ट्रोल हुईं. ‘लाल सिंह चड्ढा’ में जब मोना सिंह ने आमिर की मां का किरदार निभाया आमिर और उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा. लेकिन सालों पहले यह ट्रोल कल्चर नहीं था. निरुपा रॉय लगभग अपने बराबर के कई एक्टर्स की मां के रोल में दिखीं.
हाल में रिलीज हुई ‘भूत बंगला’ में जिसू सेन गुप्ता ने अक्षय कुमार के पिता का किरदार निभाया, जो कि उनसे बहुत छोटे हैं. अदाकारी के नाम पर कम उम्र की हीरोइन लंबे एज गैप के बावजूद उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी के किरदार में दिखती हैं. उनके मां के किरदार में दिखतीं. यहां हम आपको एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने 28 की उम्र में एक सुपरस्टार की गर्लफ्रेंड, पत्नी और मां का किरदार निभाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
फिल्म इंडस्ट्री में कुछ भी संभव है. हीरो के साथ डुएट गाने वाली हीरोइन, उसी हीरो के साथ मां, बहन, भाभी या किसी अन्य किरदार में भी नजर आ चुकी है. इसी तरह, एक बॉलीवुड एक्ट्रेस महेश बाबू के लिए मां, बहन और गर्लफ्रेंड बनीं.अब आप सोच रहे होंगे कि वह कौन है? (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
वह खूबसूरत एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि अमीषा पटेल हैं. इस ब्यूटी के बारे में खास परिचय की जरूरत नहीं है. एक समय में अमीषा ने इंडस्ट्री में रूल किया. अपनी डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से रातों रात स्टार बन गई थीं. बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया. (फोटो साभारः नेटफ्लिक्स)
Add as Preferred Source on Google
अमीषा पटेल को टॉलीवुड में पुरी जगन्नाथ ने ही लेकर आए थे. अमीषा ने ‘बद्री’ के जरिए तेलुगु ऑडियंस के दिलों पर भी राज किया. इस फिल्म में रेनू देसाई के साथ अमीषा पटेल भी हीरोइन के तौर पर नजर आई थी. ‘सरयू’ के रोल में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी थी. पहली ही फिल्म में पवन कल्याण के साथ काम करने का मौका मिला और फिल्म भी सुपर डुपर हिट हो गई, जिससे तेलुगु में अमीषा पटेल का ग्रैंड वेलकम हुआ. (फाइल फोटो)
इस फिल्म के बाद अमीषा पटेल का क्रेज बहुत बढ़ गया. सबको लगा कि अब वह तेलुगु में छा जाएंगी. लेकिन पता नहीं क्या हुआ, लगभग चार साल तक वह किसी भी तेलुगु फिल्म में नजर नहीं आई. तेलुगु दर्शकों ने उन्हें भूल ही गए थे, तभी उन्होंने ‘नानी’ के साथ फिर से वापसी की. (फिल्म पोस्टरः आईएमडी बी)
एसजे सूर्या के निर्देशन में ‘नानी’ भले ही कमर्शियल तौर पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन ‘नानी’ उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म में अमीषा पटेल ने महेश बाबू की प्रेमिका का किरदार निभाया. इतना ही नहीं, दोनों शादी करके पति-पत्नी बन जाते हैं. (फिल्म पोस्टर)
नानी के क्लाइमैक्स में जूनियर महेश बाबू भी जन्म लेता है. लास्ट सीन में अमीषा पटेल महेश बाबू की मां के रूप में नजर आती है. इस तरह एक ही फिल्म में अमीषा पटेल महेश बाबू की प्रेमिका, पत्नी और मां के रूप में दिखी. उस समय अमीषा और महेश 28 साल के थे और अब दोनों 50 साल के हैं. इस फिल्म के बाद अमीषा पटेल ने ‘नरसिम्हुडु’ में जूनियर एनटीआर के साथ जोड़ी बनाई. इस फिल्म में उन्होंने ‘सुब्बलक्ष्मी’ का रोल निभाया.
इसके अलावा अमीषा पटेल ने बालकृष्णा के साथ भी काम किया. दासरी नारायण राव के निर्देशन में बनी ‘परमवीर चक्र’ में उन्होंने हीरोइन का किरदार निभाया, लेकिन यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इस फिल्म के बाद उन्होंने तेलुगु में कोई और फिल्म नहीं की. फिलहाल अमीषा पटेल ने हिंदी में कई प्रोजेक्ट्स किए हैं. ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों ने अमीषा पटेल को हिंदी में स्टार हीरोइन बना दिया. (फाइल फोटो)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 23, 2026, 09:10 IST



