Rajasthan

राजस्थान में हाई अलर्ट! ATS की 25 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, खंगाले जा रहे शहजाद भट्टी नेटवर्क के लिंक

Last Updated:July 03, 2026, 11:12 IST

Rajasthan ATS Action: पाकिस्तानी गैंगस्टर और कथित आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच के लिए राजस्थान एटीएस ने प्रदेश के करीब 25 जिलों में व्यापक अभियान शुरू किया है. एटीएस की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही हैं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी हैं. सोशल मीडिया गतिविधियों के साथ कॉल रिकॉर्ड, आर्थिक लेनदेन और अन्य संपर्कों की भी गहन पड़ताल की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य राज्य में सक्रिय किसी भी संदिग्ध नेटवर्क का पता लगाना और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है. फिलहाल जांच लगातार जारी है.

ख़बरें फटाफट

ATS की 25 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, खंगाले जा रहे शहजाद भट्टी नेटवर्क लिंकZoomपाकिस्तानी गैंगस्टर आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच के लिए राजस्थान एटीएस का 25 जिलों में छापा

जयपुर. राजस्थान में आंतरिक सुरक्षा को लेकर एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने प्रदेशभर में बड़ा अभियान शुरू किया है. एटीएस टीम करीब 25 जिलों में एक साथ विशेष जांच और छापेमारी कर रही है. इस अभियान में स्थानीय थाना पुलिस भी एटीएस के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है. जांच का मुख्य फोकस पाकिस्तानी गैंगस्टर और कथित आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क और उसके संपर्क में रहे लोगों की गतिविधियों की पड़ताल करना है. एटीएस ऐसे लोगों की पहचान कर रही हैं, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शहजाद भट्टी या उससे जुड़े नेटवर्क से संपर्क होने की आशंका है.

इसके साथ ही अन्य माध्यमों से संभावित रिश्तों और संपर्कों की भी गहन जांच की जा रही है. ATS की टीमें विभिन्न जिलों में ऐसे लोगों से पूछताछ कर रही है, जिनके सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन गतिविधियों या अन्य माध्यमों से संदिग्ध संपर्क सामने आए हैं. एटीएस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये संपर्क केवल सोशल मीडिया तक सीमित थे या फिर इनके जरिए किसी तरह का आर्थिक, आपराधिक या अन्य प्रकार का नेटवर्क भी सक्रिय था. डिजिटल सबूतों के साथ-साथ मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य तकनीकी जानकारियों की भी बारीकी से जांच की जा रही है.

एटीएस संपर्क, कॉल डिटेल, आर्थिक लेनदेन की कर रही है पड़ताल

एटीएस की जांच प्रकिया केवल सोशल मीडिया कनेक्शन पर ही निर्भर नहीं हैं, बल्कि संदिग्धों के आपसी संपर्क, कॉल डिटेल, आर्थिक लेनदेन और अन्य संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रही है. जांच का मकसद यह पता लगाना है कि राज्य में किसी भी तरह का संदिग्ध नेटवर्क सक्रिय न हो और यदि कोई व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ऐसे लोगों के संपर्क में रहा है तो उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके.

पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध को बाड़मेर से उठाया

राजस्थान के बाड़मेर जिले में पुलिस ने आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रामसर क्षेत्र के गागरिया गांव से एक संदिग्ध युवक को दस्तयाब किया है. पुलिस के अनुसार, एटीएस की निशानदेही पर रामसर थाना पुलिस ने बसीर पुत्र आमद खान को हिरासत में लिया. अब आरोपी से एटीएस विस्तृत पूछताछ करेगी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के पाकिस्तानी गैंगस्टर और कथित हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क से संपर्क होने की आशंका की जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि सीमा पार संचालित नेटवर्क से उसका किसी प्रकार का संबंध था या नहीं. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं. फिलहाल मामले में जांच जारी है और अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है.

एटीएस ने बढ़ा दिया है निगरानी का दायरा

बताया जा रहा है कि हाल के महीनों में राजस्थान में कई कथित जासूसों और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े फाइनैंसरों के पकड़े जाने के बाद एटीएस ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है. इसी क्रम में यह व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके. फिलहाल एटीएस की कार्रवाई लगातार जारी है और विभिन्न जिलों से जुटाई जा रही सूचनाओं का अध्ध्यन किया जा रहा है. अधिकारियों की ओर से अभी इस अभियान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पूछताछ और जांच के दौरान क्या सामने आए तथा आगे किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj