करोड़ों के निवेश से चमकी पाली डेयरी, घी और पाउडर के लिए बना ‘हाई-टेक’ गोदाम; देखें क्या बदला – हिंदी

पाली डेयरी अब हुई हाई-टेक!” घी के लिए बना ‘AC’ वाला गोदाम, Video
Pali Dairy Storage Capacity & New Weighing Bridge Video: राजस्थान के पाली जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में आधुनिकता के नए युग की शुरुआत हुई है. यहाँ करीब 1.05 करोड़ रुपये की लागत से 500 टन क्षमता का विशाल और आधुनिक गोदाम तैयार किया गया है. इस गोदाम के विशेष ‘एसी’ सेक्शन में शुद्ध घी को सुरक्षित रखा जाएगा और दूसरे हिस्से में दूध पाउडर का स्टॉक होगा. इससे उत्पादों की गुणवत्ता लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी. इसके साथ ही डेयरी ने 20 साल पुराने कांटे को हटाकर 33 लाख रुपये की लागत से नया 80 टन क्षमता का डिजिटल वजन कांटा स्थापित किया है. डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह बिठिया द्वारा किए गए इस लोकार्पण से अब भारी वाहनों का तौल सटीकता के साथ हो सकेगा. यह बड़ा निवेश पाली डेयरी को प्रदेश के सबसे आधुनिक संस्थानों की कतार में खड़ा करता है जिससे क्षेत्र के हजारों पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा. यह प्रोजेक्ट डेयरी प्रबंधन की कार्यक्षमता में मील का पत्थर साबित होगा.




