बीकानेर में भीषण सड़क हादसा, लूणकरणसर में डंपर से कार की जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

Last Updated:August 05, 2026, 20:18 IST
Car Accident Bikaner: बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में विश्वकर्मा मार्केट के पास कार और डंपर की भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स, स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को लूणकरणसर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
ख़बरें फटाफट
लूणकरणसर में डंपर से टकराई कार, चार लोगों की मौत
बीकानेर (लूणकरणसर)। बीकानेर जिले से एक बहुत दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. लूणकरणसर थाना क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच हुई भीषण भिड़ंत में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लोहे के ढेर में तब्दील हो गई. इस भीषण दुर्घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में गहरा मातम पसरा हुआ है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना लूणकरणसर स्थित विश्वकर्मा मार्केट के पास घटित हुई. जहां एक अनियंत्रित कार और डंपर की आपस में भिड़ंत हो गई. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़. कार और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.
मौके पर ही तोड़ा दमहादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार में सवार चारों लोग जोरदार टक्कर के बाद वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए. गंभीर चोटें आने और ज्यादा खून बहने के कारण कार में सवार चारों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. कार को काटकर और भारी मशक्कत के बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका.
स्थानीय लोगों और टाइगर फोर्स ने संभाला मोर्चादुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठन ‘टाइगर फोर्स’ के सदस्य तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए. उन्होंने बिना समय गंवाए सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और तुरंत लूणकरणसर उप जिला अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस जांच में जुटीघटना की खबर फैलते ही उप जिला अस्पताल परिसर में ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई. एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे लूणकरणसर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया और शवों को मोर्चरी में रखवाया. फिलहाल लूणकरणसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के सटीक कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Bikaner,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 20:18 IST



