जुल्मी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के हथियारों से… 229 दिन बाद खुली हवा में सांस लेंगे ‘आप’ MLA मेहराज मलिक

Last Updated:April 27, 2026, 18:23 IST
केजरीवाल ने मेहराज मलिक का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि मेहराज का संघर्ष सभी के लिए एक बहुत बड़ी मिसाल है. ‘आप’ प्रवक्ता अप्पू सिंह सलाथिया ने भी मीडिया से कई अहम बातें कही हैं. सलाथिया खुद मेहराज मलिक की लीगल टीम का अहम हिस्सा थे. उन्होंने कहा, ‘इस फैसले से न्यायपालिका में हमारा विश्वास बहुत मजबूत हुआ है’.
ख़बरें फटाफट

हाईकोर्ट ने मेहराज मलिक पर लगा पीएसए रद्द कर दिया है.
जम्मू. जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) को रद्द कर दिया. पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. मलिक आप की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष हैं. ‘आप’ नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेहराज मलिक की रिहाई पर खुशी जाहिर की. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “स्वागत है मेहराज मलिक. आपका संघर्ष सभी के लिए एक मिसाल है.”
‘आप’ नेता संजय सिंह ने लिखा, ‘229 दिनों तक जेल की यातना सहने के बाद बहादुर नेता मेहराज मलिक के ऊपर लगाया गया PSA क़ानून J&K हाईकोर्ट ने पूरी तरह रद्द कर दिया. बधाई हो मेरे भाई. बाहर आओ स्वागत है. सलाम है तुम्हारे संघर्ष को. ‘जुल्मी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के हथियारों से, जर्रा-जर्रा गूंज उठेगा इंक़लाब के नारों से.’
मेहराज मलिक को पिछले साल आठ सितंबर को कथित तौर पर सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में कठोर पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया था और बाद में कठुआ जेल में बंद कर दिया गया था. उन्होंने 24 सितंबर को हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करके अपनी हिरासत को चुनौती दी और मुआवजे के तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की.
हाईकोर्ट ने 23 फरवरी को इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. ‘आप’ प्रवक्ता अप्पू सिंह सलाथिया ने सुनवाई के बाद पत्रकारों से कहा, ‘अदालत ने मेहराज मलिक के मामले में अपना फैसला सुना दिया है. उनके खिलाफ पीएसए रद्द कर दिया गया है और इससे न्यायपालिका में हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है.’ सलाथिया, मलिक की कानूनी टीम का हिस्सा थे.
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 27, 2026, 18:19 IST



