Rajasthan

how to make Bedhai | famous Dholpur Bedhai | धौलपुर फेमस बेढ़ई रेसिपी | बेढ़ई बनाने का तरीका |

Last Updated:July 02, 2026, 08:55 IST

Dholpur Famous Bedhai Recipe: धौलपुर की पारंपरिक बेढ़ई अपने कुरकुरे स्वाद और मसालेदार आलू की सब्जी के साथ परोसे जाने के लिए प्रसिद्ध है. धौलपुर के अलावा आगरा, ग्वालियर और मुरैना तक इसकी खास पहचान है. मेहमानों के स्वागत से लेकर रोजाना के नाश्ते तक बेढ़ई यहां की संस्कृति का अहम हिस्सा बन चुकी है. गृहिणी मीनाक्षी शर्मा ने इसकी आसान रेसिपी साझा करते हुए बताया कि सूजी, बेसन, गेहूं का आटा, घी, कसूरी मेथी और अजवाइन से तैयार बेढ़ई को सुनहरा तलकर मसालेदार आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर:  राजस्थान के धौलपुर जिले की मशहूर बेढ़ई अपने खास स्वाद, कुरकुरी बनावट और मसालेदार आलू की सब्जी के साथ परोसे जाने के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है. धौलपुर के अलावा आगरा, ग्वालियर और मुरैना के लोग भी इस पारंपरिक नाश्ते को बड़े चाव से खाते हैं. जब भी घर पर मेहमान आते हैं तो उनके स्वागत में बेढ़ई बनाना आज भी एक खास परंपरा मानी जाती है. सुबह के समय धौलपुर की लगभग हर नाश्ते की दुकान पर बेढ़ई खाने वालों की भीड़ आसानी से देखी जा सकती है.

गृहिणी मीनाक्षी शर्मा बताती हैं कि बेढ़ई बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है, बस थोड़ा समय और सही तरीका अपनाना जरूरी है. सबसे पहले सूजी, बेसन और गेहूं के आटे को अच्छी तरह मिलाया जाता है. इसमें कसूरी मेथी, अजवाइन और करीब 100 ग्राम घी मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है. इसके बाद पानी डालकर आटे को 7 से 8 मिनट तक अच्छी तरह गूंथा जाता है. आटा थोड़ा सख्त रखा जाता है, ताकि बेढ़ई आसानी से बेली जा सके.

घर पर ऐसे बनाएं धौलपुर की पारंपरिक बेढ़ई

इसके साथ बनने वाली आलू की सब्जी भी इसके स्वाद का सबसे बड़ा राज है. सबसे पहले आलू उबालकर उन्हें अच्छी तरह मैश किया जाता है. फिर प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट तैयार किया जाता है. कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके उसमें जीरा डाला जाता है. इसके बाद तैयार पेस्ट को अच्छी तरह भूना जाता है. अब एक कटोरी दही में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाकर मसाला तैयार किया जाता है. इस मसाले को भी पेस्ट के साथ अच्छी तरह पकाया जाता है. जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तब उसमें मैश किए हुए आलू डालकर 5 से 10 मिनट तक पकाया जाता है. इससे स्वादिष्ट और मसालेदार आलू की सब्जी तैयार हो जाती है.

धौलपुर में घर-घर की पसंद बन गई है बेढ़ई

इसके बाद तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें सामान्य पूरी से थोड़ी मोटी बेल लिया जाता है. फिर इन्हें गर्म घी में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तला जाता है. तैयार बेढ़ई को गरमा-गरम आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है. बेढ़ई को कई लोग पूरी और कचौरी का स्वादिष्ट मिश्रण भी मानते हैं. सूजी, बेसन और गेहूं के आटे से बनने वाली यह डिश स्वाद के साथ-साथ पौष्टिक भी मानी जाती है बेढ़ई न केवल स्थानीय लोगों की पसंद है, बल्कि यह धौलपुर की समृद्ध खाद्य संस्कृति और पारंपरिक विरासत का भी शानदार प्रतीक बन चुकी है. अगर आप भी धौलपुर के पारंपरिक स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी से घर पर बेढ़ई बनाकर परिवार के साथ लाजवाब नाश्ते का मजा ले सकते हैं.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj