Rajasthan

‘जी घबराता है…’ गर्मी में कूलर बने शोपीस! बूंदी अस्पताल में मरीजों ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

Last Updated:April 29, 2026, 13:54 IST

Bundi Hospital Cooler Shortage News: बूंदी जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है. ऊपरी मंजिल पर स्थित पुरुष वार्ड A और B में कूलरों की भारी कमी के कारण मरीज और उनके परिजन त्राहिमाम कर रहे हैं. हालत यह है कि अस्पताल में कूलर मौजूद होने के बावजूद वे गैलरी में शो-पीस बने धूल फांक रहे हैं. एक मरीज ने गंभीर आरोप लगाया कि नर्सिंग स्टाफ ने लगा हुआ कूलर भी हटा दिया, जिसके बाद उसे मजबूरी में घर से अपना निजी कूलर लाना पड़ा. प्रशासन की इस अनदेखी के कारण मरीज इस चिलचिलाती गर्मी में बिना ठंडी हवा के रातें काटने को मजबूर हैं.

ख़बरें फटाफट

तपती गर्मी में कूलर बने शोपीस! बूंदी में मरीजों ने खोली व्यवस्थाओं की पोलZoomतपती गर्मी में कूलर बने शोपीस! बूंदी में मरीजों ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

बूंदी: बूंदी भीषण गर्मी में त्राहिमाम करते मरीज और उनके परिजन कहा जिला अस्पताल में कूलर की कमी पंखों पर रात और दिन गुजारने को मजबूर ऊपरी मंजिल पर पुरुष वार्ड ए और बी में कुलरों की कासी कमी के चलते मरीजों का कहना हैं कि कूलर की कमी है गर्मी लगती है सो भी नहीं पाते हैं ऐसे में कूलर शो पीस बने गैलरी में पड़े तो है. महज किस वजह से की अस्पताल में कूलर की पर्याप्त व्यवस्थाएं समय पर अगर उनकी सार संभाल हो जाती और पर्याप्त संख्या में कूलर लगाते तो शायद आज मरीज और उनके परिवारजन शिकायत नहीं करते एक मरीज का तो सीधा आरोप यह था कि नर्सिंग स्टाफ द्वारा कुलर लगाया गया था, लेकिन उसे वापस हटा दिया गया.

अब घर से कुलर लेकर आए हैं ,जी घबराता है तो कलर के ठंडी हवा के बिना नहीं रह पाता, अपने घर से कुलर लाकर दीन काट रहा हूं.

अस्पताल जिले का बड़ा अस्पताल ए श्रेणी काअब बड़ा सवाल यह है कि जब अस्पताल जिले का बड़ा अस्पताल ए श्रेणी का है, तो इसमें मौसम के अनुरूप और उससे पूर्व जो व्यवस्थाएं की जानी थी, वह क्यों नहीं की गई. इतना ही नहीं कहीं पंख तो महज हील ही रहे हैं चलना तो दूर स्पीड भी नहीं मिल रही है, मरीजों का साफ कहना था कि व्यवस्थाएं महज बातों में है.

कुलर में पानी भरने की बात तो कहना ही गलतबाथरूम और शौचालय में पानी तक नहीं है, ऐसे में कुलर में पानी भरने की बात तो कहना ही गलत होगा, यानी कि बिना पानी के चलने वाले कुलर गर्म हवा दे रहे हैं और मरीज और उनके तामीरदारों को इस भीषण गर्मी में और भी परेशानी दे रहे हैं. अब अस्पताल विभाग को सोचना यह है कि कुलर की पर्याप्त व्यवस्था करके मरीज और उनके तामीरदारों की जो शिकायतें हैं, उनको तुरंत निदान करके राहत पहुंचाएं.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bundi,Rajasthan

First Published :

April 29, 2026, 13:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj