‘मुझे बीफ बहुत पसंद है’, ‘रामायण’ की रिलीज से पहले रणबीर कपूर के जी का जंजाल बना 15 साल पुराना बयान, जानें विवाद

Last Updated:August 05, 2026, 19:48 IST
रणबीर कपूर का 2011 का बीफ बयान ‘रामायण’ से पहले फिर विवादों में, एक्ट्रेस निकिता रावल ने उठाई आवाज. 2022 में ‘ब्रह्मास्त्र’ के दौरान भी हुआ था हंगामा. चलिए बताते हैं आखिर ये पूरा विवाद क्या था.
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर इस वक्त रामायण के चलते दुनियाभर में छाए हुए हैं. कभी वह देश की राजधानी में प्रचार प्रसार के लिए आते हैं तो कभी हॉलीवुड तक जाते हैं. मगर इस बीच भी रणबीर कपूर का सबसे विवादित बयान उनका पीछा नहीं छोड़ रहा. एक बार फिर रणबीर कपूर के बीफ वाले बयान पर हंगामा परसता दिख रहा है. चलिए बताते हैं आखिर आखिर सालों पहले रणबीर कपूर ने ऐसा क्या कह दिया था जिसे लेकर आज भी बवाल खड़ा हो जाता है.
रणबीर कपूर की रामायण को लेकर हाल में ही एक्ट्रेस निकिता रावल ने सवाल खड़े किए. उन्होंने एक्टर के साल 2011 में दिए गए बीफ वाले बयान को याद दिलवाया कि जिस इंसान ने पब्लिकली ये स्वीकार किया हो कि वह बीफ खाता है. वह कैसे राम का रोल निभा सकता है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने उनकी रामायण के बहिष्कार की बात भी की. इसी के साथ दोबारा लोग खोजने लगे कि आखिर रणबीर कपूर ने ऐसा क्या कह दिया था.
रणबीर कपूर का बीफ वाला बयान कब आया था सामनेबात है साल 2011 की. जब ऋषि कपूर और नीतू कपूर के लाडले रॉकस्टार जैसी खूबसूरत फिल्म के चलते प्रचार प्रसार में थे. उन्हें इंडस्ट्री में आए तीन चार साल हो चुके थे. तब उन्होंने अपने परिवार, कल्चर, खानपान को लेकर एक इंटरव्यू में बातचीत की थी और तभी उन्होंने बीफ का जिक्र भी किया था.
जमकर हुई थी आलोचनारणबीर कपूर ने बताया था कि कपूर खानदान की जड़े पेशावर से मिलती हैं. उनका पूरा परिवार खाने पीने का बहुत शौकीन रहा है. वह खुद तरह तरह की डिशज खाना पसंद करते हैं. रणबीर ने कहा था कि वह मटन, पाया और बीफ के शौकीन हैं. बस यही बयान आजतक रणबीर का पीछा नहीं छोड़ रहा है. तभी भी एक्टर ने खूब आलोचानओं का सामना किया था. ये है रणबीर कपूर का बीफ वाला बयान:
मेरा परिवार पेशावर से ताल्लुक रखता है. ऐसे में बहुत सारा पेशावरी खानपान भी आपको हमारे यहां देखने को मिलेगा. मैं खुद मटन, पाया और बीफ का बहुत बड़ा फैन हूं. हां, मुझे बीफ बहुत पसंद है.
पहले भी मंदिर जाने से रोक दिया गया थाये पहला मौका नहीं है जब रणबीर कपूर को बीफ वाले बयान का दोबारा सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले 2022 में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के वक्त भी ये विवाद दोबारा जन्मा था. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को तब मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर जाने से रोक दिया गया था. बजरंग दल ने तब भी इस मुद्दे को उठाया था.
अब रामायण से पहले फिर जन्मा विवादअब रणबीर कपूर, नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म रामायण को लेकर बिजी चल रहे हैं. पहला पार्ट दिवाली पर आने वाला है. हाल में ही नमित मल्होत्रा की फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ. फिल्म में सई पल्लवी, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह से लेकर कई सितारे नजर आएंगे.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
August 05, 2026, 19:48 IST



