Sports

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे भारतीय टीम के नए चीफ सेलेक्टर? जानिए मुख्य चयनकर्ता बनने पर कितना मिलेगा पैसा

होमखेलक्रिकेट

वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं चीफ सेलेक्टर, जानें कितनी होगी सैलरी

Last Updated:August 05, 2026, 19:55 IST

VVS Laxman can replace Ajit Agarkar: बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का बढ़ा हुआ कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सेलेक्टर बनाने पर विचार कर रहा है. यदि लक्ष्मण यह पद संभालते हैं, तो उन्हें मौजूदा पे-स्ट्रक्चर के तहत 3 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलेगी. वर्तमान में लक्ष्मण ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के हेड हैं और कार्यवाहक कोच की भूमिका निभाते रहे हैं. जल्द ही बीसीसीआई अगरकर के एक्सटेंशन या लक्ष्मण की नियुक्ति पर फैसला लेगा. वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं चीफ सेलेक्टर, जानें कितनी होगी सैलरीZoomवीवीएस लक्ष्मण को चीफ सेलेक्टर बनने पर सालाना कितना मिलेगा पैसा?

नई दिल्ली. बीसीसीआई के भीतर इन दिनों नए चीफ सेलेक्टर को लेकर सरगर्मी काफी बढ़ गई है. मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के कगार पर है और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बीसीसीआई का एक तबका वीवीएस लक्ष्मण को इस अहम पद पर लाने की योजना पर विचार कर रहा है. अगर ऐसा होता है, तो भारतीय क्रिकेट चयन समिति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अजीत अगरकर को जुलाई 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था. उनका तय कार्यकाल इस साल जून में ही समाप्त हो चुका था. हालांकि, बोर्ड ने आगामी दौरों और टीम के स्थायित्व को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यकाल को तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया था. यह बढ़ा हुआ समय भी अब सितंबर में पूरा होने जा रहा है. अगर लक्ष्मण चीफ सेलेक्टर बनते हैं तो उनकी सालाना सैलरी कितनी होगी. आइए जानते हैं.

पहले क्रिकेट गलियारों में इस बात की पुरजोर चर्चा थी कि बीसीसीआई अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के कार्यकाल को वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक विस्तार दे सकती है. लेकिन दैनिक जागरण की रिपोर्ट के बाद समीकरण बदलते दिख रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति में नया चेहरा लाने की सुगबुगाहट तेज है और इस रेस में वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे चल रहा है.

अगर लक्ष्मण बने चीफ सेलेक्टर, तो कितनी होगी सैलरी?इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता का पद संभालते हैं, तो उन्हें सालाना कितना वेतन मिलेगा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए चयनकर्ताओं के मौजूदा पे-स्ट्रक्चर को समझना होगा. तीन साल पहले तक भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर को सालाना 1 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती थी. लेकिन बीसीसीआई ने इस पद की जिम्मेदारी और महत्ता को देखते हुए तीन साल पहले ही सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा इजाफा किया था. इस बढ़ोतरी के बाद मुख्य चयनकर्ता का सालाना पैकेज बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये कर दिया गया था. अजीत अगरकर इस बढ़े हुए 3 करोड़ रुपये के सालाना पैकेज को पाने वाले देश के पहले चीफ सेलेक्टर बने थे. फिलहाल चीफ सेलेक्टर की सैलरी में किसी नई बढ़ोतरी की कोई आधिकारिक रिपोर्ट या प्रस्ताव नहीं है. ऐसे में यदि वीवीएस लक्ष्मण बोर्ड का यह प्रस्ताव स्वीकार करते हैं और चीफ सेलेक्टर बनते हैं, तो उन्हें भी बतौर मुख्य चयनकर्ता सालाना 3 करोड़ रुपये की ही सैलरी मिलेगी. वहीं, चयन समिति के अन्य चार सदस्यों को सालाना 90 लाख रुपये का वेतन दिया जाता है.

लक्ष्मण की मौजूदा भूमिकाएं और उनकी कमाई का खाकावीवीएस लक्ष्मण वर्तमान में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (पूर्व में नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी NCA) के हेड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. हालांकि, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख के तौर पर उनके सटीक सालाना वेतन का कोई आधिकारिक ब्योरा सार्वजनिक नहीं है, लेकिन यह पद भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली पदों में से एक माना जाता है. इसके अलावा, लक्ष्मण भारतीय सीनियर टीम के कार्यवाहक हेड कोच की भूमिका भी बखूबी निभाते रहे हैं. जब भी मुख्य कोच को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जाता है, तो लक्ष्मण टीम के साथ दौरे पर जाते हैं.

हाल ही में जब मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को कार्यभार के प्रबंधन के लिए आराम दिया गया था, तब बीसीसीआई ने लक्ष्मण को जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टी-20 टीम का हेड कोच बनाकर भेजा था. इससे पहले जब राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के नियमित हेड कोच थे, तब भी लक्ष्मण ने कई विदेशी दौरों पर कार्यवाहक कोच की कमान संभाली थी. उस दौरान नियम के मुताबिक, किसी सीरीज में कार्यवाहक कोच बनने पर लक्ष्मण को नियमित हेड कोच की सालाना सैलरी का लगभग 4.16 प्रतिशत हिस्सा दैनिक या सीरीज के आधार पर प्राप्त होता था. माना जा रहा है कि गौतम गंभीर के दौर में भी उन्हें इस अस्थायी कोचिंग रोल के लिए इसी अनुपात में भुगतान किया जाता है.

वीवीएस लक्ष्मण को चीफ सेलेक्टर बनने पर सालाना कितना मिलेगा पैसा?

फैसले का समय पासअजीत अगरकर का बढ़ा हुआ कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है, जिससे बीसीसीआई के पास निर्णय लेने के लिए बहुत कम समय बचा है. बोर्ड या तो अगरकर पर भरोसा कायम रखते हुए उन्हें 2027 वर्ल्ड कप तक के लिए एक्सटेंशन देगा या फिर वीवीएस लक्ष्मण के अनुभव को देखते हुए उन्हें चयन समिति की कमान सौंपेगा. लक्ष्मण का चयन समिति में आना भारतीय क्रिकेट के प्रशासनिक और चयन ढांचे में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 19:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj