दुकान छोटी है तो क्या? अब पूरा देश होगा आपका ग्राहक! ऐसे बनें Amazon-Flipkart पर सेलर

Last Updated:April 23, 2026, 19:51 IST
छोटी दुकान या घर से चलने वाला बिजनेस अब सिर्फ स्थानीय ग्राहकों तक सीमित नहीं रह गया है. डिजिटल युग में आप आसानी से घर बैठे अपने प्रोडक्ट्स को पूरे देश में बेच सकते हैं. इसके लिए बस आपको Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेलर अकाउंट बनाना होता है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कम लागत में बड़ा बाजार मिल जाता है.
बिना दुकान और बिना भारी निवेश के शुरू करें अपना बिजनेस (फोटो- एआई) (फोटो- एआई)
नई दिल्ली. आज के डिजिटल दौर में अपना बिजनेस शुरू करने के लिए अब आपको किसी बड़े शोरूम या बाजार में महंगी दुकान की जरूरत नहीं है. अगर आपके पास कोई हुनर है, कोई अनोखा प्रोडक्ट है या आपकी अपनी एक छोटी सी दुकान है, तो आप घर बैठे उसे पूरे देश के करोड़ों ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं. अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने छोटे व्यापारियों और गृहणियों के लिए ‘डिजिटल दुकानदार’ बनने का रास्ता बेहद आसान कर दिया है.
आइए जानते हैं कि कैसे आप बहुत कम लागत में इन प्लेटफॉर्म्स पर ‘सेलर’ बनकर अपना ई-कॉमर्स सफर शुरू कर सकते हैं.
कैसे शुरू करें ई-कॉमर्स बिजनेस?सबसे पहले आपको इन प्लेटफॉर्म्स पर एक सेलर अकाउंट बनाना होता है. इसके लिए आप Amazon Seller Central या Flipkart Seller Hub पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और काफी आसान होती है.
जरूरी दस्तावेज क्या चाहिए?सेलर बनने के लिए आपको कुछ बेसिक चीजें चाहिए होती हैं जैसे:
आधार कार्ड और पैन कार्ड
बैंक अकाउंट डिटेल्स
GST नंबर (कुछ कैटेगरी में जरूरी)
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
प्रोडक्ट कैसे जोड़ें?रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपने प्रोडक्ट की फोटो, नाम, कीमत और डिटेल्स अपलोड कर सकते हैं. इसे लिस्टिंग कहा जाता है. जितनी अच्छी फोटो और जानकारी होगी, उतने ज्यादा ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
ऑर्डर और डिलीवरी कैसे होती है?जब कोई ग्राहक आपका सामान खरीदता है, तो आपको उसका ऑर्डर मिलता है. इसके बाद आप पैकिंग करके उसे कूरियर पार्टनर के जरिए भेजते हैं. कई बार Amazon और Flipkart खुद भी लॉजिस्टिक्स की सुविधा देते हैं, जिससे डिलीवरी और आसान हो जाती है.
कम लागत में बड़ा मौकाइस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बहुत ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं होती. आप घर से ही काम शुरू कर सकते हैं. दुकान का किराया, स्टाफ और बड़े खर्चों की जरूरत नहीं होती.
कमाई का बढ़िया मौकाऑनलाइन सेलिंग से आप सिर्फ अपने शहर या गांव तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पूरे भारत में ग्राहक मिलते हैं. अगर प्रोडक्ट अच्छा है और सही तरीके से मार्केटिंग की जाए, तो कमाई तेजी से बढ़ सकती है.
About the Authorविनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर
वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi..com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
April 23, 2026, 19:51 IST



