Health

गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रहे हैं बाहर, बैग में तुरंत रख लें 5 चीजें, तबीयत बिगड़ने का नहीं रहेगा खतरा

Last Updated:April 19, 2026, 14:18 IST

Summer Travel Essentials: गर्मी की छुट्टियों में अधिकतर लोग घूमने जाते हैं, लेकिन सफर के वक्त तबीयत बिगड़ना कॉमन है. गंगाराम हॉस्पिटल की डॉक्टर सोनिया रावत के अनुसार गर्मियों में ट्रैवल करते समय ORS, दवाइयां, सनस्क्रीन, पानी और सैनिटाइजर जैसी जरूरी चीजें अपने साथ रखें. इससे आप अपनी यात्री को सेफ और आरामदायक बना सकते हैं.गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रहे हैं बाहर, बैग में तुरंत रखें ये 5 जरूरी चीजेंZoomगर्मी में बाहर जाते वक्त अपने बैग में ORS, पैरासिटामोल, पानी की बोतल जैसी चीजें जरूर रखें.

Doctor Tips To Avoid Health Issues: गर्मी की छुट्टियों में अधिकतर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं. इसके लिए लोग अच्छे तरीके से पैकिंग करते हैं और ट्रैवलिंग के दौरान फुल एंजॉयमेंट का प्लान बनाते हैं. इस दौरान लोग अक्सर कपड़े, टिकट और होटल की तैयारी तो कर लेते हैं, लेकिन हेल्थ से जुड़ी जरूरी चीजें पैक करना भूल जाते हैं. तेज धूप, डिहाइड्रेशन और मौसम में बदलाव की वजह से तबीयत बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ जरूरी चीजें अपने बैग में पहले से रख लें, तो सफर के दौरान होने वाली छोटी-मोटी परेशानियों से आसानी से बच सकते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने को बताया घर से निकलते वक्त आप अपने बैग में ओआरएस का पैकेट जरूर रख लें. गर्मी में शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से निकलते हैं, जिससे कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हो सकती है. ORS का घोल शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को तुरंत पूरा करता है, इसलिए ट्रैवलिंग के दौरान इसे हमेशा साथ रखें. इसके अलावा पैरासिटामोल टेबलेट्स भी बैग में जरूर रख लें. मौसम बदलने या थकान की वजह से सिरदर्द या हल्का बुखार आ सकता है. ऐसे में पैरासिटामोल एक बेसिक और सुरक्षित दवा मानी जाती है, जो तुरंत राहत देने में मदद करती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

डॉक्टर ने बताया कि तेज धूप में बाहर घूमते समय स्किन को नुकसान से बचाने के लिए सनस्क्रीन बेहद जरूरी है. यह सनबर्न, टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाती है. खासकर अगर आप लंबे समय तक धूप में रहने वाले हैं, तो सनस्क्रीन ले जाना बिल्कुल न भूलें. इसके अलावा घर से निकलते वक्त बैग में पानी की बोतल जरूर रखें. सफर के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. हमेशा अपने साथ साफ पानी की बोतल रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके. अगर संभव हो, तो पानी की 2-3 बोतलें साथ रखें. इससे आपको बाहर से पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

एक्सपर्ट के मुताबिक ट्रैवल करते वक्त हैंड सैनिटाइजर भी अपने साथ जरूर रखना चाहिए. यात्रा के दौरान कई जगहों पर साफ-सफाई की कमी हो सकती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में हाथों को साफ रखने के लिए सैनिटाइजर बहुत काम आता है और आपको बीमारियों से बचाता है. गर्मी की छुट्टियों में सिर्फ मजा ही नहीं, बल्कि अपनी सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप इन आसान चीजों को अपने बैग में रख लेते हैं, तो सफर के दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं और अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद उठा सकते हैं.

About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 19, 2026, 14:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj